फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   nephew of village head beaten to death in Agra

आगरा में प्रधान के भतीजे की हत्या: दो युवकों ने सिगरेट के विवाद में पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 07 Aug 2021 11:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Aug 2021 11:24 PM IST
सार

गांव रोहता में शराब के ठेके के पास दो युवकों ने बोला प्रधान के भतीजे पर हमला, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना 

विज्ञापन
nephew of village head beaten to death in Agra
मृतक दिनेश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र में शराब के ठेके पर विवाद के बाद रोहता गांव की प्रधान के भतीजे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी भाग गए। घटना से लोगों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने दो घंटे तक शव पुलिस को कब्जे में नहीं लेने दिया। पुलिस के समझाने पर ग्रामीण माने। पुलिस ने दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के पीछे सिगरेट का विवाद बताया गया है।

विज्ञापन


गांव रोहता की प्रधान मुन्नी देवी के पति दशरथ ने बताया कि उनका भतीजा दिनेश (26) पुत्र कैलाशी मजदूरी करता था। शाम को छह बजे काम से लौटने के बाद गांव के सुभाष के साथ शराब के ठेके के पास गया था। बाहर बैठकर दोनों बात कर रहे थे। तभी मांगरौल के दो युवक आ गए।
विज्ञापन


परिजनों के आरोप के मुताबिक, दिनेश और सुभाष आपस में तेज आवाज में बात कर रहे थे। मांगरौल निवासी जितेंद्र उर्फ हड्डी और जयपाल ने बात करने से मना करने लगे। इस पर दिनेश ने विरोध किया। उनकी कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर दिनेश और सुभाष चल दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ठेके के पास ही गंगोत्री कालोनी है। यहां पर युवकों ने दोनों को घेर लिया। दिनेश की पिटाई की। सुभाष ने बचाने का प्रयास किया। मगर, उस पर भी ईंट से हमला कर दिया। आरोप है कि दिनेश की हत्या के बाद युवक भाग गए। घटना की जानकारी पर ग्रामीण आ गए। पुलिस पहुंच गई। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया।

ग्रामीणों ने की घेराबंदी 
घटना के बाद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी। इस पर ग्रामीण भी जुट गए। वह भी आरोपियों की तलाश करने लगे। बाद में आरोपियों को पकड़ लिया गया। हालांकि पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है। 

थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मांगरौल निवासी हड्डी और जयपाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के पीछे सिगरेट का विवाद है, लेकिन मुकदमे में इस बात का जिक्र नहीं किया गया है। घटना का सीसीटीवी कैमरों का फुटेज भी सामने आया है। 

पांच दिन पहले हुआ था बेटा
परिजनों ने बताया कि दिनेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़ा भाई होरी लाल और छोटा गुरुवचन है। तीनों मजदूरी करते हैं। दिनेश की पत्नी वर्षा है। उनके दो बेटे हैं। एक डेढ़ साल का है, जबकि दूसरा बेटा पांच दिन पहले ही पैदा हुआ है। घर में खुशी का माहौल था। दिनेश की हत्या से घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed