फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Neither identity card nor mobile, police will search for Vansh through social media

Agra News: पहचान पत्र न मोबाइल, पुलिस सोशल मीडिया से वंश की करेगी तलाश

Wed, 05 Aug 2026 01:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Neither identity card nor mobile, police will search for Vansh through social media
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के छात्रावास से लापता टेबल टेनिस खिलाड़ी वंश सिंह का मंगलवार को भी सुराग नहीं लग सका। उसके पास मोबाइल और कोई पहचान पत्र नहीं है इसलिए किसी होटल में रुकना आसान नहीं है। ऐसे में उसका पता नहीं चल पा रहा है। वह अपने मित्र को अनजान नंबर से कानपुर जाना बता रहा था। जिस नंबर से काॅल किया, वह किसी और व्यक्ति का निकला है। अब पुलिस सोशल मीडिया की मदद से वंश की तलाश करेगी।
विज्ञापन


शाहगंज के नगला छउआ निवासी वंश सिंह स्टेडियम राष्ट्रीय स्तर के टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। 31 जुलाई को बिना बताए निकल गए थे। मामले की जानकारी पर पुलिस ने पड़ताल की। पता चला कि वंश कैंट स्टेशन पर 31 जुलाई की सुबह 5:40 बजे उज्जैनी एक्सप्रेस में बैठा था। पुलिस ने मथुरा और भरतपुर में रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी कैमरों को चेक किया लेकिन वो नजर नहीं आया। वंश ने एक अगस्त को अपने मित्र विभोर को काॅल किया था। बताया कि वह कानपुर में है। उसने जिस नंबर से काॅल किया था, पुलिस ने उससे जानकारी की। काॅल रिसीव करने वाले ने बताया कि वह उज्जैन में है। ट्रेन में सहयात्री ने मोबाइल मांगा था। इस पर उसे मोबाइल दे दिया था। यहां के बाद वंश कहां गया, यह पता नहीं चल सका है। वंश के पिता शैलेश सिंह जिलाधिकारी मनीष बंसल से मिले। उन्होंने कोच और क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पर वंश की पिटाई का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत पर ध्यान नहीं दिया। तहरीर बदलने का दबाव बनाया। इस पर डीएम ने डीसीपी से बात की। खिलाड़ी का सुराग लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




खिलाड़ी की तलाश में टीम लगी है। वंश के पास पहचान पत्र नहीं है। मोबाइल भी लेकर नहीं गया है। ऐसे में उसे होटल में कमरा मिलना आसान नहीं है। कई स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा चुका है। अब सोशल मीडिया पर खिलाड़ी की फोटो डाली जाएगी। इसके अलावा अन्य जिलों की पुलिस के ग्रुप पर जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी रामप्रवेश गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed