फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Negligence- People are still living in the dark even after nine days of the storm

Agra News: लापरवाही- आंधी के नाै दिन बाद भी अंधेरे में जी रहे लोग

Sun, 09 Mar 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 09 Mar 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Negligence- People are still living in the dark even after nine days of the storm
कासगंज। विद्युत निगम ने ढोलना क्षेत्र की ग्राम पंचायत विरहरा के नगला गुलरिया में नौ दिन पहले तेज हवा, ओलावृष्टि के बीच गिरे खंभों व ट्रांसफार्मर को अभी तक नहीं हटाया है। इससे इस गांव के अलावा समीपवर्ती नगला तकदीर में बिजली संकट है। किसान फसल की सिंचाई तक नहीं कर पा रहे। तीन हजार की आबादी बिजली संकट झेल रही है। जिले में एक मार्च को तेज हवा के साथ बारिश और ओलावृष्टि से जगह-जगह बिजली के खंभे टूट गए थे। ढोलना क्षेत्र के नगला गुलरिया में पांच खंभे टूट गए। इनमें से दो खंभों पर ट्रांसफाॅर्मर लगा हुआ था। खंभे टूटने के बाद इस गांव के अलावा नगला तकदीर में भी बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस समय खेतों में गेहूं की फसल है। धूप में तेजी व पछुआ हवा की वजह से खेतों की नमी कम हो रही है। फसलों के सूखने का खतरा पैदा हो गया है। किसान बिजली के अभाव में सिंचाई तक नहीं कर पा रहे। इससे किसान चिंतित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed