फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NAVOday school

एसआईटी ने खंगाले महीनों पुराने सीसीटीवी फुटेज

Sat, 07 Dec 2019 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
NAVOday school
07एमएनपी-37-जवाहर नवोदय विद्यालय के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नवोदय में छात्रा की कथित हत्या के मामले की जांच में एसआईटी हर पहलू पर जांच कर रही है। स्थानीय पुलिस जांच में जो मुद्दे बेकार समझकर छोड़ चुकी है, एसआईटी को वहीं से छात्रा की मौत के सुराग मिलने की उम्मीद है। इसी के चलते एसआईटी अब महीनों पुराने सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई छात्रा की मौत के मामले में सबसे पहले पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे थे। लेकिन विद्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों की जद में गर्ल्स हॉस्टल न होने से पुलिस ने जांच में सीसीटीवी फुटेज को किनारे कर दिया था। वहीं एसआईटी अब सीसीटीवी फुटेज को ही खंगाल रही है। सूत्रों के अनुसार एसआईटी का मानना है कि अगर सीसीटीवी कैमरों की जद में गर्ल्स हॉस्टल नहीं है तो भी उसमें परिसर में आने जाने वालों के फोटो तो होंगे ही। इससे एसआईटी को अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद है। इसके लिए लगातार टीम कई-कई घंटों तक सीसीटीवी फुटेज देख रही है। इसके साथ ही मुख्य गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी एसआईटी जांच में अहम मान रही है, क्योंकि इसमें उन लोगों के फुटेज होंगे, जिनका नियमित विद्यालय में आना जाना था। वहीं अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति भी विद्यालय में आया है तो उसकी भी जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन

छात्रा के बारे में भी मिलेगी जानकारी
एसआईटी विद्यालय परिसर के अन्य कैमरों के सीसीटीवी फुटेज को छात्रा के बारे में जानकारी लेने के लिए खंगाल रही है। इसके लिए कई महीनों के फुटेज देखे जा रहे हैं, ताकि ये पता चल सके कि छात्रा का विद्यालय में व्यवहार कैसा था और किन-किन छात्राओं के साथ उसकी दोस्ती थी। मौत के पहले अगर उसके व्यवहार में कोई बदलाव आया था तो इस बारे में भी फुटेज से अहम जानकारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed