फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   narcotics drugs seized by bareilly ndps team in Agra

UP: नारकोटिक्स दवाओं से भरा ऑटो पकड़ा.... बड़ी मात्रा में मिले कफ सिरप, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Jun 2025 08:47 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 22 Jun 2025 08:47 AM IST
सार

हॉकर गौरव ने पूछताछ में बताया कि वह कमला नगर निवासी गोविंद अग्रवाल की फव्वारा स्थित टेनिस फार्मा कंपनी पर काम करता है और दवाएं वहीं लेकर जा रहा था। इस पर टीम फव्वारा पहुंची तो ये दुकान बंद मिली।
 

विज्ञापन
narcotics drugs seized by bareilly ndps team in Agra
कार्रवाई करती टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में बरेली नारकोटिक्स ड्रग एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) टीम ने नुनिहाई में ऑटो से अवैध रूप से नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं जब्त की हैं। कफ सिरप, नींद की दवाएं भरी हुई थीं। टीम ऑटो चालक, दो हॉकर को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की टीम ने फव्वारा बाजार में फर्म पर भी छापा मारा। वह बंद मिली। कार्रवाई अभी चल रही है।
विज्ञापन


 

थाना एत्माउदौला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरेली एनडीपीएस की टीम ने शनिवार को नुनिहाई में नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं लेकर जाते ऑटो पकड़ा। इसमें कोडेक्स सीरप की 800 बोतल, एटिवन-2 एमजी की 72000 टैबलेट और प्रैक्सयो स्पास के 2400 कैप्सूल मिले।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें ऑटो चालक, बेलनगंज निवासी हॉकर गौरव अग्रवाल समेत तीन को पकड़ा गया है। एक हॉकर गौरव ने पूछताछ में बताया कि वह कमला नगर निवासी गोविंद अग्रवाल की फव्वारा स्थित टेनिस फार्मा कंपनी पर काम करता है और दवाएं वहीं लेकर जा रहा था। इस पर टीम फव्वारा पहुंची तो ये दुकान बंद मिली। अभी टीम जांच कर रही है।


 
विज्ञापन

दो दिन से कर रही थी रेकी
बरेली नारकोटिक्स विभाग की टीम दो दिन से रेकी कर रही थी। टीम में 8-10 अधिकारी हैं। टीम के सदस्य फव्वारा और यमुनापार में रेकी करने लगी। अभी टीम यहां दो-तीन और रहेगी। अधिकारी बताते हैं कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

नहीं लिए जा सके दवाओं के नमूने
सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि नारकोटिक्स विभाग की टीम ने ऑटो से नारकोटिक्स श्रेणी की दवाएं जब्त की हैं। इनके नमूने लेने के लिए औषधि निरीक्षक कपिल शर्मा को भेजा था। टीम ने अभी नमूने नहीं लेने दिए हैं, बताया है कि अभी कार्रवाई चल रही है। इसके बाद ही नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed