{"_id":"607c742a8ebc3e8d927d490c","slug":"nagu-youth-dies-in-suspicious-condition-at-agra-drug-de-addiction-center-tundla-news-agr489090290","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा नशा मुक्ति केंद्र में नागऊ के युवक की संदिग्धावस्था में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा नशा मुक्ति केंद्र में नागऊ के युवक की संदिग्धावस्था में मौत
विज्ञापन
टूंडला के राजा का ताल चौकी के बाहर हंगामा करते परिजन
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव नागऊ निवासी युवक की आगरा के एक नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव राजा का ताल चौकी पर रखकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान करीब सात घंटे तक शव रखा रहा। हालांकि बाद में समझौता हो गया।
राजा का ताल चौकी क्षेत्र के गांव नागऊ निवासी अनिल कपूर (22) पुत्र महावीर को परिजनों ने नशा छुड़ाने के लिए आगरा के बोदला में दुष्यंत नगर स्थित मायरा नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि विगत 14 अप्रैल को वह भाई राज, शशि और पड़ोसी सुरजीत के साथ में नशा मुक्ति केंद्र अनिल का हाल-चाल जानने पहुंचे तो कर्मचारियों ने उन्हें मिलने नहीं दिया।
इस दौरान कर्मचारियेां ने कहा कि अनिल की हालत ठीक है। शनिवार शाम छह बजे नशा मुक्ति केंद्र से फोन आया कि अनिल ने फिनायल पी लिया है और हालत गंभीर है। भाई राज कपूर आगरा नशा मुक्ति केंद्र पहुंचे तो कर्मचारियों ने बताया कि उपचार के लिए एसएन हॉस्पिटल भेजा है। राजकपूर अस्पताल पहुंचा तो गेट पर ऑटो में अनिज मृत पड़ा था। इसके बाद परिजन शव लेकर नागऊ आ गए।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि अनिल के शरीर पर चोटों के निशान थे। मुकदमा दर्ज कराने परिजन शव लेकर चौकी राजा का ताल पहुंचे। यहां राजीनामा कराने के लिए नशा मुक्ति केंद्र के तीन कर्मचारी पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने तीनों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बाद में दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।