फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   NA

Agra News: ई-रिक्शा लूट कर चालक की हत्या कर शव नाले में फेंका

Sat, 04 Feb 2023 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Feb 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
NA
कासगंज। नगर के आवास कालोनी में ई-रिक्शा चालक की हत्या कर उसके शव को नाले में फेंक दिया गया। उसके ई-रिक्शा को लुटेरे लूट ले गए। पुलिस घटना के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगालने में जुटी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। शुक्रवार की सुबह वह ई रिक्शा लेकर निकला था और तभी से लापता चल रहा था।
विज्ञापन

आवास विकास कालोनी के सेक्टर 4 के नाले में एक शव पड़ा हुआ मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। शव के बारे में जानकारी करने लगे। सूचना लोगों ने पुलिस को भी दी। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाला। शव के शिनाख्त के प्रयास शुरु किए गए। उसके पास से ऐसा कोई कागजात आदि नहीं मिला जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा शिनाख्त के लिए लिया। उसका फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। शनिवार की सुबह तक जब ई-रिक्शा चालक जितेंद्र (27) निवासी नगला तिधरी कलियानपुर जब अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसकी गुमशुदगी की जानकारी देने कोतवाली पहुंचे। जहां पुलिस ने शव के संबंध में परिजनों को बताया। परिजनों ने उसकी शिनाख्त जितेंद्र के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई विनोद ने बताया कि जितेंद्र शुक्रवार की सुबह ई-रिक्शा चलाने को घर से आठ बजे निकला था। जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश आसपास के क्षेत्रों में की गई। लेकिन उसका पता नहीं लगा। शनिवार की सुबह कोतवाली में आए तो उसकी मौत की जानकारी हुई। परिजनों ने ई-रिक्शा की लूट कर उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-रिक्शा चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- वीपी गिरि, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed