UP: पत्नी की गला काटकर हत्या, फिर लाश के साथ गुजारे तीन दिन...इसलिए किया कत्ल; तीन साल पहले की थी लव मैरिज
प्रेम विवाह के तीन साल बाद युवक ने पत्नी की बेरहमी से गला और हाथ की कलाई काटकर हत्या कर दी। इसके बाद वो तीन दिन से लाश के साथ ही रह रहा था। विवाहिता के घरवालों को शक हुआ। वे अचानक घर पहुंचे, तब इस हत्याकांड की जानकारी हो सकी।
विस्तार
नाई की मंडी के सुंदरपाड़ा में ई-रिक्शा चालक पति ने पत्नी पार्वती उर्फ शिवानी (21) की गला रेतकर और हाथों की नसें काटकर हत्या कर दी। वह 3 दिन से पत्नी के शव के साथ ही कमरे में रह रहा था। मकान दो मंजिल का है। नीचे की मंजिल पर हत्यारोपी के परिजन रहते हैं। दूसरी मंजिल पर हत्यारोपी का कमरा था। घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। सोमवार की रात को मृतका की बहन घर पहुंची तब घटना की जानकारी हो सकी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। परिजन फरार हैं।
ये भी पढ़ें - UP: नवरात्र में खुले शराब के ठेके, तो सड़क पर उतरी महिलाएं...इस कदर किया बवाल; बुलानी पड़ गई पुलिस
9 मार्च को लौटी थी। आने के बाद ही पार्वती ने उसे फोन करके एक हजार रुपये मांगे थे। कहा था कि शक्ति परेशान कर रहा है। इस पर गीता ने ऑनलाइन पैसे भेजे थे। लेकिन इसके बाद से लगातार ही पार्वती का फोन बंद जा रहा था। गीता ने परिचितों से बहन के बारे में पता किया, लेकिन किसी को जानकारी नहीं थी। इस पर गीता सोमवार की रात 8 बजे सुंदरपाड़ा में पार्वती के ससुराल पहुंचीं। यहां पहली मंजिल पर शक्ति के अन्य घरवाले रहते हैं, दूसरी मंजिल पर शक्ति का कमरा था। वह कमरे के बाहर पहुंची तो दुर्गंध फैली हुई थी। दरवाजा खोला तो बहन मृतावस्था में बिस्तर पर पड़ी मिली।
ये भी पढ़ें - UP: जयपुर हाईवे पर हादसा, भूसा ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई इलेक्ट्रिक बस; एक की मौत...कई घायलबहन के कातिल से भिड़ गई, पकड़वाया
बहन की हत्या के बाद गीता का बुरा हाल हो गया। वह थाना नाई की मंडी जा रही थी। तभी शक्ति उसे दिखाई दे गया। उसने पीछा करके शक्ति को पकड़ लिया। शक्ति ने भागने की कोशिश की मगर गीता उसे दबोचे रही। दोनों में जमकर गुत्थमगुत्था हुई। लेकिन गीता ने उसे नहीं छोड़ा। आसपास भीड़ जुट गई और लोगों ने शक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना के बाद फरार हो गए परिजन
गीता का कहना है कि 3 दिन तक पार्वती कमरे से नहीं निकली लेकिन घरवालों को उसकी मौत की भनक नहीं लगी, ऐसा नहीं हो सकता। घटना के बाद से शक्ति की मां विद्या देवी, बहन सुषमा, पिता भगवती, भाई शिवा फरार हैं।