{"_id":"67eb808829add080e0078b7a","slug":"ruckus-when-a-liquor-shop-was-opened-hundreds-of-women-protested-with-sticks-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नवरात्र में खुले शराब के ठेके, तो सड़क पर उतरी महिलाएं...इस कदर किया बवाल; बुलानी पड़ गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नवरात्र में खुले शराब के ठेके, तो सड़क पर उतरी महिलाएं...इस कदर किया बवाल; बुलानी पड़ गई पुलिस
Tue, 01 Apr 2025 11:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:28 AM IST
सार
आगरा के जलेसर रोड स्थित टेढ़ी बगिया पर देसी शराब का ठेका खोलने पर बवाल हो गया। सैकड़ों महिलाओं ने लाठी डंडों के साथ विरोध प्रदर्शन किया। नवरात्र में शराब का ठेका खुलने का विरोध जताया।
विज्ञापन
शराब के ठेके के विरोध में हंगामा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में नवरात्र के दिन शराब ठेके खुलने पर स्थानीय महिलाओं ने एकत्र होकर मंगलवार को हंगामा शुरू कर दिया। जलेसर मार्ग के दोनों ओर रस्सी बांधकर टेबल लगाकर बैठ गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। ठेका बंद करो के नारे भी लगाए। इस बीच दो घंटे तक जाम लगा रहा। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई।
स्थानीय निवासी सोहनश्री ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। शराब का ठेका 24 घंटे खुले होने की वजह से घर में चोरी करके वह शराब पी कर मारपीट करते हैं। मन्दिर पर पूजा करने के लिए आसपास की महिलाएं आती हैं। शराबी अभद्रता करते हैं। राम दुलारी ने बताया कि शराब पीकर उनका पति बच्चों के साथ मारपीट करता हैं। वह बच्चों के पालन पोषण के लिए मजदूरी करती हैं।
मिलीभगत का आरोप
ठेका संचालक ने बताया कि यह ठेका आठ साल से केपी सिंह साथियों के साथ चला रहा था। कभी भी कोई विवाद नहीं हुआ था। आरोप है मंगलवार को ठेका का उद्घाटन होने से पहले आसपास के लोग व महिलाओं ने जाम लगा दिया। ठेका खुलने का विरोध करने लगीं। उन्होंने बताया कि आसामाजिक लोग जान मारने की धमकी दे रहे हैं।