{"_id":"67eb6689369f37230f0b4da9","slug":"accident-on-jaipur-highway-electric-bus-collided-from-behind-with-a-tractor-trolley-one-dead-many-injured-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: जयपुर हाईवे पर हादसा, भूसा ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई इलेक्ट्रिक बस; एक की मौत...कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जयपुर हाईवे पर हादसा, भूसा ले जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टकराई इलेक्ट्रिक बस; एक की मौत...कई घायल
Tue, 01 Apr 2025 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Apr 2025 09:37 AM IST
सार
आगरा जयपुर हाईवे पर मंगलवार सुबह भीषण हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौत की खबर है, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
जयपुर हाईवे पर हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर हाईवे पर तेरह मोरी के पास मंगलवार की भोर करीब 4 बजे इलेक्ट्रिक बस ने आगे जा रहे भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटकर क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रैक्टर सवार युवक की मौत हो गई। चालक समेत 6 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
करौली, राजस्थान निवासी राधा रमन इलेक्ट्रिक बस चालक है। वह जयपुर से सवारियां लेकर आगरा जा रहा था। मंगलवार की भोर करीब 4 बजे हाईवे पर तेरह मोरी बांध के पास उसकी बस भूसा भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। साथ ही बस की सवारियों में चीख पुकार मच गई।
मौके पर पहुंचे ग्रामीण और पुलिस ने वाहनों को सीधा कराया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे सोनोठी निवासी वकील (18) पुत्र करतार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जयपुर निवासी रोहित, शकील, आगरा निवासी रामकुमार, गोलू, बस चालक राधा रमन निवासी करौली, राजस्थान और ट्रैक्टर चालक हेत सिंह घायल हो गए।
विज्ञापन
घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया। बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर-ट्राॅली के कई टुकड़े हो गए। पुलिस का मानना है कि बस चालक के झपकी आने से यह हादसा हुआ है। मृतक के पिता करतार सिंह ने बताया है कि बेटा वकील सोनोठी से भूसा भरकर बुआ के घर नाजिर पुरा जा रहा था।