{"_id":"67eb6bc880e0fe29420fb975","slug":"stone-pelting-and-firing-at-saraf-s-house-in-agra-spread-panic-police-engaged-in-search-of-attackers-2025-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: आगरा में सराफ के घर पथराव, फायरिंग से फैली दहशत; पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: आगरा में सराफ के घर पथराव, फायरिंग से फैली दहशत; पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी
Tue, 01 Apr 2025 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 01 Apr 2025 10:00 AM IST
सार
ट्रांस यमुना इलाके के महावीर नगर में सराफ के घर पर पथराव कर दिया गया। इस दौरान फायरिंग हुई तो लोगों में दहशत फैल गई। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पथराव करते युवक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना इलाके के महावीर नगर में जेल से छूटकर आए कुछ लोगों ने रविवार देर रात सराफ के घर पर पथराव, फायरिंग और तोड़फोड़ की। इससे परिवार दहशत में आ गया। वारदात घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस ने जांच शुरू की है।
आधी रात को बोला हमला
घटना रविवार रात 12:30 बजे के बाद की है। महावीर नगर निवासी सराफ रवेंद्र कुमार ने बताया कि इलाके के कुछ युवक हाल में जेल से छूटकर आए हैं। उन्होंने बीती रात घर पर गाली गलौज की। जब वह बाहर नहीं निकले तो पथराव और फायरिंग की। इसके बाद दरवाजा तोड़ने की कोशिश की। मीटर उखाड़ फेंका।
ये भी पढ़ें - GST Collection: जीएसटी कलेक्शन में सबसे आगे आगरा, इतनी हुई बढ़ोत्तरी...जानकर फटी रह जाएंगी आंखें
विज्ञापन
पुलिस के आने से पहले भागे हमलावर
इस अराजकता से परिवार दहशत में है। सराफ का आरोप है कि आरोपी सभी लोग दबंग किस्म के हैं। उनके साथ कोई भी घटना कर सकते हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। सोमवार को घटना के सीसीटीवी फुटेज वायरल होने पर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि प्रथम दृष्टया कोई पुराना विवाद लग रहा है। घटना के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। हमलावरों की तलाश करके उन्हें जेल भेजा जाएगा।