हत्या या हादसा: स्कॉर्पियो ने रौंदा युवक, सीसीटीवी फुटेज देख कांप गए परिजन; पुलिस भी हैरान
स्कॉर्पियो कार ने युवक को रौंद दिया था, जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के हादसा समझा जा रहा था, लेकिन सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद परिवार के लोगों ने हत्या की तहरीर दी है।
विस्तार
फिरोजाबाद के टूंडला में हाइवे पर बृहस्पतिवार रात्रि स्कॉर्पियो गाड़ी से हुए हादसे में नया मोड़ आ गया है। ढ़ाबे के निकट हुई घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें स्कार्पियो चालक गाड़ी को पीछे लेकर युवक को रौंदता हुआ दिखाई दे रहा है। मामले में परिजनों ने पुलिस में चालक के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है।
ये है घटना
फिरोजाबाद के थाना लाइनपार अंतर्गत विष्णुनगर निवासी विनय कुमार कपड़ा व्यापारी था। वह बृहस्पतिवार देर रात्रि खाना खाने राजा का ताल स्थित मास्टर ढ़ाबे पर आया था। वह खाना खाकर घर जा रहा था, तभी स्कॉर्पियो सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। घटना में गंभीर घायल विनय को उपचार के लिए फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ ही देर में मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने घटना को हादसे में दर्ज कराते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
ये भी पढ़ें - 'गाली देने का मन करता है तुमको': सिपाहियों पर भड़कीं जेलर कोमल, मंच से बोलीं कुछ ऐसा; शर्म से झुकीं निगाहें
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
परिजनों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तो पता चला कि विनय को जानबूझ कर रौंदा गया है। परिजनों का आरोप है कि ढ़ाबे पर खाना खाने के दौरान विनय का स्कॉर्पियो कार सवारों से विवाद हुआ था। उसके बाद जब वह खाना खाकर ढ़ाबे से निकला तो स्कॉर्पियो सवारों ने उसे रौंद कर मार डाला है। घटना ढ़ाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
ये भी पढ़ें - हाईस्कूल फेल बना प्राइमरी का मास्टर: बेसिक शिक्षा विभाग में इस तरह हासिल की नौकरी, बीएसए ने दिए जांच के आदेश
जांच कर रही पुलिस
सीसीटीवी में दिख रहा है कि स्कॉर्पियो सवार ने गाड़ी को बैक किया है और उसके बाद युवक को रौंदा है। मृतक के परिजनों ने मामले से अवगत कराते हुए चालक के विरुद्ध हत्या की तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के दौरान हादसा बताया गया था। परिजनों की शिकायत पर जांच की जा रही है। जांच के उपरांत कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें - 'परफ्यूम लगावे चुन्नी में': गाने ने मचाया बवाल, दूल्हे को गोद में लेकर भागे बराती, पीछे दौड़े घराती