फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   High school failed master of primary got job in basic education department in mainpuri

हाईस्कूल फेल बना प्राइमरी का मास्टर: बेसिक शिक्षा विभाग में इस तरह हासिल की नौकरी, बीएसए ने दिए जांच के आदेश

Sat, 06 May 2023 04:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 06 May 2023 04:45 PM IST
सार

बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने का मामला सामने आया है। बताया गया है कि हाईस्कूल फेल ने फर्जी अभिलेखों के सहारे शिक्षक की नौकरी पा ली। इस मामले में आरोपी के चाचा ने ही शिकायत की है। 
 

विज्ञापन
High school failed master of primary got job in basic education department in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मैनपुरी के बेसिक शिक्षा विभाग में एक के बाद एक फर्जी शिक्षकों की शिकायत मिल रही है। अब करहल में तैनात एक शिक्षक की फर्जी अभिलेखों के सहारे नौकरी करने की शिकायत उसके चाचा ने ही की है। शिकायत मिलने पर बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारी करहल को जांच अधिकारी नियुक्ति किया है।

विज्ञापन

यहां का है मामला 

गांव टिकुरी निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बीएसए को शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि हरेंद्र सिंह वर्तमान में करहल विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय पडरी पर सहायक अध्यापक के रूप में तैनात है। हरेंद्र सिंह की शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल फेल है। आरोप लगाया गया है कि हरेंद्र ने अपना नाम बदल लिया है। उसका सही नाम हृदेश कुमार है। इसकी जन्मतिथि 29 नवंबर 1974 है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 'परफ्यूम लगावे चुन्नी में': गाने ने मचाया बवाल, दूल्हे को गोद में लेकर भागे बराती, पीछे दौड़े घराती

विज्ञापन
विज्ञापन

दिए गए सबूत 

शिकायत कर्ता ने अपने शिकायती पत्र में कक्षा छह से आठ और कक्षा नौ 10 की टीसी और अंकपत्र भी संलग्र किया है। जिसमें हरेंद्र का नाम हृदेश बताया गया है। बीएसए ने शिकायती पत्र मिलने के बाद शिक्षक हरेंद्र सिंह की जांच शुरू करा दी है।

ये भी पढ़ें - लाश के साथ सोती रही पत्नी: सुबह पति की हालत देख कांप गई रूह, गले पर नाखून के निशान और पड़ा था दुपट्टा

खंड शिक्षाधिकारी कर रहे जांच 

बीएसए दीपिका गुप्ता ने शिकायत प्राप्त होने के बाद खंड शिक्षाधिकारी करहल सुबोध कुमार पाठक को पत्र लिखकर निर्देश दिए हैं कि वे एक सप्ताह के अंदर प्रकरण की जांच कर संबंधित शिक्षक पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें - UP: आगरा में महिला प्रोफेसर और छात्राओं का व्हाट्सएप हैक, आ रहे अश्लील मैसेज; हैकर कर रहा एक ही मांग

जांच रिपोर्ट आने पर होगी कार्रवाई 

बीएसए दीपिका गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच खंड शिक्षाधिकारी करहल को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - आइसक्रीम हॉकर पर आया दिल: छोड़ दिया पति, बोली-कुछ भी कर लो नहीं आऊंगी वापस; ऐसे शुरू हुई दोनों की प्रेम-कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed