फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

संदिग्ध परिस्थति में युवक की हुई मौत, रजबहा की पटरी पर मिला शव

Thu, 14 Jan 2021 06:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 06:23 PM IST
विज्ञापन
murder
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव फतेहपुर गनी निवासी एक युवक का शव बृहस्पतिवार सुबह रजबहा की पटरी पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। पुलिस इसे एक हादसा मान रही है। दूसरी ओर भाई ने हत्या की आशंका जताई है। मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थाना बेवर के गांव फतेहपुर गनी निवासी 38 वर्षीय चंद्रपाल यादव बुधवार सुबह 10 बजे साइकिल से कस्बा जाने की बात कह कर घर से निकला था। शाम करीब पांच बजे चंद्रपाल की पत्नी ममता ने फोन किया तो उसने बताया कि वह घर आ रहा है। लेकिन रात नौ बजे तक वह घर नहीं आया। पत्नी ने फोन मिलाया लेकिन किसी ने नहीं उठाया। अनहोनी की आशंका के भयग्रस्त परिजनों ने चंद्रपाल की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक उसका कोई पता नहीं लग सका।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर रजबहा की पटरी पर चंद्रपाल का शव पड़ा मिला। उसके कान से खून बह रहा था। सूचना मिलने पर सीओ अमर बहादुर ने घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान पुलिस इसे एक हादसा मान रही है। चंद्रपाल के भाई रविंद्र ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि हत्या के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से जांच के लिए नमूने लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर में मजदूरी करता था चंद्रपाल
चंद्रपाल के परिजनों ने बताया कि वह जयपुर में रह कर मजदूरी करता था। कपड़े सिलने का काम भी करता था। 15 दिन पूर्व वह गांव आया था। बुधवार को वह साइकिल लेकर काम की तलाश में गया था। उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है। उसके एक आठ वर्ष का पुत्र हर्षित है। चंद्रपाल की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हत्या किए जाने को लेकर किसी भी तरह के आरोप नहीं लगाए गए हैं। फौती सूचना के आधार पर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जसवीर सिंह सिरोही, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed