फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   murder

फरार हत्यारोपियों की तलाश में आगरा, दिल्ली में दबिशें

Fri, 31 Jul 2020 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
murder
कासगंज। होडलपुर हत्याकांड में फरार चल रहे तीन आरोपियों की तलाश में पुलिस दिल्ली व आगरा में दबिश दे रही है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की लोकेशन लगातार बदल रही है।
विज्ञापन

रविवार देर शाम गांव होडलपुर में नामजद हमलावरों ने एक परिवार के चार लोगों की हत्या कर दी थी। पुलिस ने 15 में से 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इसमें से तीन आरोपी अब भी फरार हैं। पुलिस और सर्विलांस टीम इनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैं। लेकिन अभी तक कुछ हाथ नहीं लगा है।
विज्ञापन

सर्विलांस टीम को लोकेशन मिली की फरार आरोपियों में से एक आगरा में और दो दिल्ली में हैं। पुलिस की टीम आगरा और दिल्ली पहुंच गई है, लेकिन जहां लोकेशन मिल रही थी उस संभावित स्थान पर कोई आरोपी नहीं मिला। आरोपियों की लोकेशन बार बार बदलने से पुलिस की मुसीबत बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से मेरे परिवार को खतरा
एक ओर पूरे गांव में पुलिस का पहरा है। पीड़ित परिवार को सुरक्षा मिली हुई है वहीं पूर्व प्रधान राजपाल ने कहा कि तीन हत्यारोपी फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी न होने से मेरे परिवार को खतरा है। जल्द से जल्द फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए। सभी आरोपियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
गांव में मुस्तैदी बरकरार
घटना के पांच दिन बाद भी गांव होडलपुर में पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती बरकरार है। जवान गांव में निरंतर गश्त कर रहे हैं। हालांकि धीमे-धीमे गांव के हालात सामान्य होने लगे हैं, लेकिन लोगों में अभी भी डर और दहशत बनी हुई है। गांव की गलियां बेरौनक हैं।

- तीन हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस टीम आगरा और दिल्ली गई हुई हैं। अभी उनकी गिरफ्तारी में कोई सफलता नहीं मिली है। जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। - रविंद्र बहादुर, कोतवाली प्रभारी, सोरों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed