फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Murder In Firozabad: Missing Boy Died Body Found Near Pond Family Blame Murder

फिरोजाबाद: दावत खाने गए बालक का शव तालाब में मिलने से सनसनी, हत्या का आरोप

Sun, 18 Jul 2021 09:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 18 Jul 2021 09:27 AM IST
सार

परिजनों ने बताया आयुष गांव में होने वाली दावत में गया था। उसकी हत्या कर शव को गांव के बाहर बने तालाब में फेंक दिया है।

विज्ञापन
Murder In Firozabad: Missing Boy Died Body Found Near Pond Family Blame Murder
छानबीन करती फिरोजाबाद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में रविवार सुबह एक हृदय विदारक घटना घटित हो गई। थाना जसराना के गांव बहत निवासी रवनेश का पुत्र आयुष (7) शनिवार की सायं छह बजे पड़ोस में चल रहे जन्मदिन के कार्यक्रम में दावत खाने गया था। देर रात्रि तक न लौटने पर परिजनों ने जानकारी ली तो बालक नहीं मिला।

विज्ञापन

बालक के न मिलने पर चितिंत परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर गांव में पहुंची पुलिस ने परिजनों एवं ग्रामीणों से जानकारी ली। वहीं चाचा मुकेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण करने का मामला दर्ज करा दिया। मामला दर्ज करने के बाद जहां पुलिस बालक को तलाश करने में जुट गई वहीं परिजन भी पूरी रात गांव के आसपास बालक को तलाशते रहे। 
विज्ञापन

रविवार की सुबह बालक का शव गांव के बाहर बने तालाब के गड्डे में मिला। शव मिलने की सूचना पर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। बालक के जिंदा होने की आस में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थय केंद्र लेकर आए जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालक की मौत की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गांव में पहुंची पुलिस ने साक्ष्य एकत्रित किए। परिजनों ने बताया आयुष गांव में होने वाली दावत में गया था। उसकी हत्या कर शव को गांव के बाहर बने तालाब में फेंक दिया है। चाचा मुकेश कुमार ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने कहा कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें: 
आगरा कोरोना वायरस: 24 घंटे में कोई नया पॉजिटिव नहीं मिला, अब 32 सक्रिय मरीज

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed