फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipality reneges on promise, protests on road for water

Agra News: वादे से मुकरी नगर पालिका, पानी के लिए सड़क पर धरना

Sun, 31 May 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 31 May 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Municipality reneges on promise, protests on road for water
कस्बा के मुख्य बाजार की सड़क पर बैठकर धरना प्रदर्शन करते शिवपुरी वार्ड के महिला पुरुष
फतेहपुर सीकरी। पेयजल संकट से जूझ रहे शिवपुरी वार्ड के दर्जनों निवासियों का शनिवार को सब्र का बांध टूट गया। नगर पालिका प्रशासन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए आक्रोशित महिला-पुरुषों ने मुख्य बाजार की सड़क पर बैठकर धरना-प्रदर्शन किया। इस वजह से करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा।
विज्ञापन




शुक्रवार को भी शिवपुरी वार्ड की महिलाओं ने पेयजल आपूर्ति ठप होने के विरोध में नगर पालिका कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। उस दौरान अधिशासी अधिकारी ने शाम तक जलापूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन शनिवार दोेपहर तक समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों में आक्रोश बढ़ गया। शनिवार दोपहर बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष नगर पालिका कार्यालय पहुंचे, लेकिन वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला। इससे नाराज लोगों ने मुख्य बाजार में सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल पेयजल आपूर्ति शुरू कराने की मांग की। धरना-प्रदर्शन की सूचना पर कस्बा चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। प्रदर्शन के दौरान पालिका के अधिकारी एवं अधिकांश कर्मचारी मौके से नदारद रहे, जिससे लोगों में और नाराजगी देखने को मिली। करीब दो घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस अधिकारियों और पालिका कर्मचारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। अधिकारियों की ओर से शनिवार शाम अथवा रात्रि तक पेयजल आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिए जाने पर लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही नियमित पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो वे फिर से आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर रामवती, राधा, पूजा, मुन्नी देवी, सोमवती, लक्ष्मी देवी, राखी, प्रीति, सुनीता देवी अनीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed