फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Municipal corporation will built multi storey parking in Sanjay Place Agra

आगरा: संजय प्लेस में वाहन खड़े करने की समस्या होगी दूर, नगर निगम बनाएगा मल्टीस्टोरी पार्किंग

Wed, 24 Mar 2021 01:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 24 Mar 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation will built multi storey parking in Sanjay Place Agra
आगरा नगर निगम

आगरा के संजय प्लेस में पार्किंग की समस्या के कारण नगर निगम भूमिगत मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने की योजना बना रहा है। नगर निगम परिसर में भी पार्क के नीचे भूमिगत पार्किंग बनाकर उसे संजय प्लेस से जोड़ने की भी योजना है। नगर निगम और एडीए मिलकर संभावनाएं तलाश रहे हैं।

विज्ञापन


नगर निगम ने 15 वें वित्त आयोग से 5 करोड़ रुपये की रकम से मल्टीस्टोरी पार्किंग बनाने की योजना बनाई है। नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे और एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया संजय प्लेस का निरीक्षण कर चुके हैं। शहीद स्मारक की पार्किंग को खाली कराने के साथ सभी ब्लॉक में किए गए अवैध निर्माण और जेनरेटर हटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


सार्वजनिक जगहों से जेनरेटर हटाए 
संजय प्लेस में 222 जेनरेटर चिह्नित किए गए, जिनमें से अब 24 जेनरेटर ही सार्वजनिक जगहों पर रह गए हैं। यह सरकारी विभागों और बैंकों के हैं, जिसके लिए विभागों ने समय मांगा है। होली से पहले बाकी ये भी हटा दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त निखिल टी फुंडे ने बताया कि एडीए के साथ मिलकर कॉरिडोर, बेसमेंट और पार्किंग में किए गए अवैध निर्माण ध्वस्त करेंगे। हर बिल्डिंग में एक-एक दिन अभियान चलेगा, जिसमें अवैध निर्माण तोड़ेंगे। नक्शे के विपरीत जो भी होगा, ध्वस्त होगा। होली के बाद ब्लॉकवार कार्रवाई की जाएगी।

एडीए उपाध्यक्ष ने जोनल पार्क का निरीक्षण किया
एडीए उपाध्यक्ष राजेंद्र पैंसिया ने ताजनगरी के जोनल पार्क का निरीक्षण किया और पार्क में स्ट्रीट लाइट, सफाई, टॉयलेट, डस्टबिन, झूले लगवाने के साथ चहारदीवारी पर कंटीले तार लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्क के सामने बनी अवैध दुकानों को हटाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed