{"_id":"5b1246984f1c1b9e6e8b5e05","slug":"mukul-dwivedi-s-wife-said-is-not-satisfied-with-the-inquiry","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जवाहर बाग हिंसा को मुद्दा बनाने वाले अब सरकार में, फिर भी नहीं दिला सके न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवाहर बाग हिंसा को मुद्दा बनाने वाले अब सरकार में, फिर भी नहीं दिला सके न्याय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 02 Jun 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
शहीद मुकुल द्विवेदी की पत्नी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के जवाहर बाग कांड में शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी की पत्नी अर्चना द्विवेदी अपने परिवार के साथ शनिवार को मथुरा पहुंची। उन्होंने शहीद पति को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जवाहरबाग में पौधरोपण किया।
शहीद एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी को श्रद्धासुमन अर्पित करने आए परिवार का ऐसा ही कोई सदस्य होगा, जिसकी आंखों में आंसू न हो। एसपी सिटी की पत्नी जांच से असंतुष्ट दिखीं। मीडिया से बातचीत में उनका दर्द छलक पड़ा।
उनका कहना था कि जांच को केवल लंबा खींचा जा रहा है। उनका तो दो साल पहले सबकुछ जवाहर बाग में उजड़ गया, बावजूद आज तक उनके शहीद पति को सम्मान तक नहीं मिला और हमें न्याय भी न मिल सका।

उस समय जवाहर बाग हिंसा को मुद्दा बनाने वाले अब सरकार में है, फिर भी न्याय में देरी सवाल खड़े करती है। शहीद एसपी सिटी की मां मनोरमा द्विवेदी भी सीबीआई जांच की सुस्ती पर नाराज दिखीं।
अर्चना द्विवेदी ने कहा कि 10 बार ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा को फोन किए। बार-बार उनके निजी सचिव ने फोन उठाया, पर पलटकर
ऊर्जामंत्री ने आज तक बात नहीं की।
जवाहर बाग हिंसा के बाद इन्हीं नेताओं ने जवाहर बाग में शहीद एसपी सिटी के नाम से स्मारक, सम्मान और न्याय के दावे किए थे। पर दो साल बीतने के बाद भी स्थिति जस की तस है।