{"_id":"653e0888f78c45b1e50e5699","slug":"mudra-utsav-organized-in-agra-various-types-of-coins-and-mohars-were-subject-of-curiosity-2023-10-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा मुद्रा उत्सव: दिखा देश का पहला सिक्का 'शतमान', 35 लाख की दो मोहरें बनीं कौतूहल; किलोभर का चांदी का सिक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मुद्रा उत्सव: दिखा देश का पहला सिक्का 'शतमान', 35 लाख की दो मोहरें बनीं कौतूहल; किलोभर का चांदी का सिक्का
Sun, 29 Oct 2023 01:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 29 Oct 2023 01:10 PM IST
सार
आगरा में आयोजित मुद्रा उत्सव में देश का पहला सिक्का 'शतमान' दिखा। 35 लाख की दो मोहरें कौतूहल बनीं। यहां एक किलो का चांदी का सिक्का भी दिखा।
विज्ञापन
अकबर और शाहजहां के समय की नजराना मुद्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में शतमान, 35 लाख की सोने की दो मोहर, एक किलो चांदी का सिक्का शनिवार को आगरा मुद्रा उत्सव में कौतूहल का विषय रहा। आगरा व अन्य राज्यों के लोगों की ओर से लाए गए अनोखे सिक्कों को खरीदने की भी होड़ लगी। मुद्रा प्रदर्शनी का रविवार को समापन होगा।
विज्ञापन
शहर में पहली बार आगरा मुद्रा उत्सव का आयोजन किया गया। संयोजक रवि वर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी में 40 स्टाल हैं। मुंबई, कोलकाता, झारखंड, जयपुर, इंदौर, सूरत आदि राज्यों से लोग सिक्कों की प्रदर्शनी लगाने आए हैं। प्राचीन भारत का पहला सिक्का, मुगल काल, ईस्ट इंडिया कंपनी व अन्य देशों के प्राचीन सिक्कों का संग्रह प्रदर्शनी में देखने को मिला। बात कीमत की जाए तो 100 से लेकर 35 लाख तक के सिक्के प्रदर्शनी में आए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- सचिन हत्याकांड: अफवाह फैलाई... झूठा मुकदमा दर्ज कराया, ससुरालीजन ने साक्ष्य मिटाए; हकीकत सुनकर सभी रह गए सन्न
विज्ञापन
नागपुर से लाए शतमान सिक्का
हम नागपुर से शहर में देश का पहला 2600 साल पुराना शतमान सिक्का, ईस्ट इंडिया कंपनी की 35 लाख रुपये की कीमत वाली सोने की दो मोहर ले कर आए हैं। इसके अलावा सोनोमन द्वीप के एक किलो चांदी का सिक्का भी लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 1 लाख 40 हजार रुपये है। -अभिनाश रामहिके (नागपुर)
एक किलो के चांदी के सिक्के
- फोटो : अमर उजाला
कागज के सिक्के दिखे
1943 में देश में मेटल की कमी के कारण कागज के सिक्के चले थे। कागज के सिक्कों की प्रदर्शनी लगाई है। 14 साल से इस काम में हूं। -किशन सोनी (बीकानेर)यह भी पढ़ेंः- UP: मैडम! पति बहुत प्रताड़ित करता है... सबक सिखा दो, बस जेल मत भेजना; पत्नी की कहानी सुन पुलिस भी चकरा गई