फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mudiya Purnima Mela On the eve of Dev Shayani Ekadashi crowd of devotees in mathura

Mudiya Purnima Mela: गिरिराज जी के जयकारों से गूंजने लगी तलहटी, एकादशी की पूर्व संध्या पर परिक्रमा को उमडे़ भक्त

Sat, 09 Jul 2022 10:45 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 09 Jul 2022 10:45 PM IST
सार

दानघाटी मंदिर में पूजा अर्चना कर गिरिराज परिक्रमा शुरू हो गई। पहले दिन ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोल कर सामने आ गई।

विज्ञापन
Mudiya Purnima Mela On the eve of Dev Shayani Ekadashi crowd of devotees in mathura
दानघाटी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा गोवर्धन में मुड़िया मेला में अब श्रद्धालु का सैलाब उमड़ने लगा है। शनिवार को गिरिराज का परिक्रमा मार्ग आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आया। गिरिराज महाराज के जयकारों से गिरिराज तलहटी गूंज उठी। परिक्रमा ही नहीं गोवर्धन को जाने वाले मार्गों पर भी श्रद्धालुओं का यह सैलाब देखने को मिला। आठ जुलाई से मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरू हो गया है। देव शयनी एकादशी की पूर्व संध्या पर शनिवार को भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। गिरिराज तलहटी में हर तरफ श्रद्धालुओं का सैलाब नजर आने लगा।
विज्ञापन


दानघाटी मंदिर में पूजा अर्चना कर गिरिराज परिक्रमा शुरू हो गई। पहले दिन ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने से प्रशासन की व्यवस्थाओं की पोल खोल कर सामने आ गई। परिक्रमा मार्ग पर कई लाइटें बंद होने से अंधेरा छाया रहा। परिक्रमा मार्ग में फैली पड़ी कंक्रीट से श्रद्धालुओं के पैर घायल हो गए। दिल्ली से आई भावना शर्मा ने बताया कि 10 साल से मुड़िया मेला पर गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने आ रहे हैं। इस बार पहले जैसी व्यवस्थाएं नहीं है। कई जगह अंधेरा है। परिक्रमा मार्ग पर कंक्रीट पड़ी हैं, जिससे पैर घायल हो गए हैं, यहां तक कि रोडवेज की बसों का टोटा पड़ गया। 
विज्ञापन

Mudiya Purnima Mela On the eve of Dev Shayani Ekadashi crowd of devotees in mathura
बाईपास मार्ग पर बसों के संचालन की व्यवस्था देखते कमिश्नर अमित गुप्ता, डीएम, एसएसपी व अन्य - फोटो : अमर उजाला

कमिश्नर ने किया मुड़िया मेला की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

कमिश्नर शनिवार को देर शाम डीएम, एसएसपी के साथ मुड़िया मेला की व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए गोवर्धन पहुंचे। अड़ींग में पार्किंग स्थल का जायजा लिया। इसके उपरांत अधिकारियों के काफिले के साथ महमदपुर बाईपास मार्ग पहुंचे। परिवहन निगम की बसों की संचालन व्यवस्था की जानकारी जुटाई। बसों के संचालन में अनियमितता मिलने पर परिवहन निगम के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। 

एसएसपी अभिषेक यादव ने मथुरा की ओर से आने वाले वाहनों को महमदपुर बाईपास होते सौंख की ओर निकालने के निर्देश परिवहन निगम और पुलिस अधिकारियों को दिए। कमिश्नर अमित गुप्ता ने बताया कि मुड़िया मेला की सभी व्यवस्थाएं पूर्ण कराई जा रही हैं। श्रद्धालुओं को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर एडीएम विजय शंकर दुबे, एसपी श्रीशचंद्र, एसपी ट्रैफिक, एडीएम वित्त योगाननद पांडेय, एसडीएम संदीप वर्मा, सीओ गौरव त्रिपाठी, एआरएम नरेश गुप्ता, राहुल शर्मा, डीपीआरओ किरन चौधरी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed