{"_id":"6959874aee1bc43dcf09ca04","slug":"msc-agriculture-exams-will-begin-on-the-12th-agra-news-c-364-1-ag11007-123375-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एमएससी कृषि की परीक्षाएं 12 से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एमएससी कृषि की परीक्षाएं 12 से शुरू
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने एमएससी कृषि की मुख्य एवं री-एग्जाम परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इसके अनुसार एमएससी कृषि के प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 12 जनवरी से कराई जाएंगी। ये परीक्षाएं एक ही पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है, जिससे छात्र समय रहते जानकारी प्राप्त कर सकें।
-- -- -- -- --
बीएससी कृषि की 7 से परीक्षा
बीएससी कृषि के प्रथम, तृतीय, पंचम और सप्तम सेमेस्टर की परीक्षाएं 7 जनवरी से होंगी। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। प्रथम और तृतीय की परीक्षा पहली पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और पंचम व सप्तम सेमेस्टर की परीक्षाएं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएंगी। बीएससी कृषि परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने आठ परीक्षा केंद्र निर्धारित किए हैं।