फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mouse Bite Girl Four Fingers During Sleep Mainpuri

सो रही बालिका की अंगुलियां काटते रहे चूहे, मां की नींद खुली तब परिवार के उड़ गए होश

Sat, 18 Jan 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 18 Jan 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
Mouse Bite Girl Four Fingers During Sleep Mainpuri
अस्पताल में इलाज के दौरान बैठी गुनगुन - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी शहर के देवी रोड निवासी एक व्यक्ति की 10 वर्षीय पुत्री के पैरों की चार अंगुलियां चूहों ने कुतर दीं। चूहों ने जब बेटी के साथ सो रही मां को काटा तब इस बात की जानकारी हुई। शुक्रवार की सुबह परिजन घायल बच्ची को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां मरहम पट्टी करने के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  सिंचाई विभाग की लापरवाही से 3000 बीघा फसल जलमग्न, खेतों का हाल देख छलके किसान के आंसू
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड ईशन नदी पुल निवासी सुमित कुमार की 10 वर्षीय पुत्री गुनगुन शहर स्थित एक स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा है। बृहस्पतिवार की रात वह मां के साथ कमरे में सो रही थी। सोते समय चूहों ने रजाई के बाहर निकले बच्ची के एक पैर की चार अंगुलियों को बुरी तरह से काट लिया। चूहों ने जब पास ही सो रही मां को काटा तब वह जाग गईं। बे
विज्ञापन
विज्ञापन


टी के पैर की अंगुलियों से खून निकलता देख जानकारी अन्य परिजनों को दी। शुक्रवार की सुबह परिजन बच्ची को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मरहम पट्टी करने के बाद घर भेज दिया।

ये भी पढ़ें: खामियों का 'हर्जाना' भर रहे वाहन स्वामी, टोल प्लाजा पर महंगा पड़ रहा फास्टैग

बच्ची का एक पैर रहता है सुन्न
गुनगुन के पिता सुमित ने बताया कि जन्म के कुछ दिनों बाद ही बेटी की कमर में एक फोड़ा निकल आया था। उसका काफी दिनों तक उपचार चला। इलाज के चलते बच्ची का एक पैर सुन्न होता चला गया। इसी कारण बच्ची के पैर में चूहे काटते रहे और उसे महसूस नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed