{"_id":"5f32ebdcc7d5b10f844eade3","slug":"mother-seeks-help-from-childline-to-regain-adopted-son-on-krishna-janmashtami-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 'यशोदा' मां की गुहार, कोई मेरे लाला को लौटा दे...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 'यशोदा' मां की गुहार, कोई मेरे लाला को लौटा दे...
Wed, 12 Aug 2020 12:59 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 12 Aug 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर एक यशोदा मां ने अपने लाला को वापस दिलाने की गुहार लगाई है। उसने चार साल पहले बच्चे को गोद लिया था। मगर, 10 महीने पहले जन्म देने वाली मां की शिकायत पर बाल गृह में बच्चे को आश्रय दे दिया गया है। तब से मां बच्चे को पाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। पीड़िता ने चाइल्ड लाइन में शिकायत की है।
मामला जगदीशपुरा क्षेत्र का है। चाइल्ड लाइन की समन्वयक रितु वर्मा ने बताया कि मंगलवार को एक महिला ने शिकायत की। पीड़ित महिला का कहना है कि चार साल पहले वो पति के साथ किराए पर कमरा लेकर ताजगंज क्षेत्र में रह रही थी। तभी मोहल्ले की एक महिला से उसकी जान-पहचान हो गई। उसके तीन बेटे थे। एक और बच्चा होने वाला था।
यह भी पढ़ें- Janmashtami 2020: वृंदावन के इस मंदिर में एक महीने बाद मनेगा जन्माष्टमी का उत्सव, ये है वजह
विज्ञापन
इस पर पीड़ित महिला से कहा कि अगर, बेटा हुआ तो से गोद दे देगी। उसके बेटा ही हुआ। इस पर उसको गोद दे दिया। दो साल बाद महिला गोद लिए बेटे को लेकर जगदीशपुरा क्षेत्र में आकर रहने लगी। इस बीच महिला का पति से विवाद हो गया। इस पर वो उसे छोड़कर चला गया। अब महिला अकेली रह रही है। 10 महीने पहले बेटे को गोद देने वाली मां आ गई।
उसने आरोप लगाया कि वो बेटे को जबरन लेकर आई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला बाल कल्याण समिति के पास पहुंचा दिया। बाल कल्याण समिति के आदेश पर बच्चे को बाल गृह (शिशु सदन) में रख दिया गया है। पीड़ित महिला का कहना है कि बच्चे को गोद देने के सारे सुबूत उसके पास हैं। इसके बावजूद बच्चा नहीं दिया जा रहा है।

Trending Videos
मामले की जांच कर रही है पुलिस
चाइल्ड लाइन की समन्वयक रितु वर्मा ने कहा कि बच्चे को शिशु सदन में रखा गया है। मामले की जांच पुलिस कर रही है। बाल कल्याण समिति के पदाधिकारियों से बात की जाएगी। असली मां को भी बुलाकर बातचीत की जाएगी।
पहले बेटे को गोद दिया, अब वापस लेकर पीटा
चाइल्ड लाइन के पास एक और मामला पहुंचा है। रामबाग की एक महिला ने चाइल्ड लाइन को बताया कि शिकोहाबाद के एक मोहल्ले का 15 साल का बालक उनके पास आया है। इस पर टीम पहुंच गई।
बालक ने बताया कि वह जब डेढ़ साल का था, तब मां ने उसे ताई को गोद दिया। एक साल पहले वापस अपने पास रखने लगे। मगर, उसे प्यार नहीं करते हैं। सोमवार को मोबाइल पर पिक्चर देखने पर पिटाई कर दी। वह ताई के पास ही जाना चाहता है।
यह भी पढ़ें- Janmashtami 2020: आधी रात को नंदगांव में जन्मे नंदलाल, ब्रज में छाया उल्लास, देखें जन्मोत्सव की तस्वीरें