फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother reached police station to get a piece of liver

Agra News: कलेजे का टुकड़ा पाने के लिए थाने पहुंची मां

Sun, 19 Nov 2023 07:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 19 Nov 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Mother reached police station to get a piece of liver
कलेजे का टुकड़ा पाने के लिए थाने पहुंची मां
विज्ञापन

- ससुरालीजन से एक साल के बेटे को दिलाने की लगाई गुहार

संवाद न्यूज एजेंसी



बेवर। मोहल्ला मिरकिचिया निवासी एक महिला से ससुरालीजन ने कलेजे का टुकड़ा दूर कर दिया। अब पीड़िता बेटे को वापस पाने के लिए थाने में गुहार लगा रही है। पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिरकिचिया निवासी प्रीती ने रविवार को थाने पहुंच कर शिकायत की। पुलिस को बताया कि ससुरालीजन से मतभेद के चलते कुछ महीने पहले से वह अपने मायके थाना किशनी क्षेत्र के कश्यप नगर में रह रही हैं। दो दिन पहले पति राहुल अपने पिता के साथ घर पर आए और बच्चे को खिलाने लगे। बच्चे को खिलाने के बहाने वह लोग अपने साथ लेकर चले गए। जब काफी देर तक नहीं आए तो वह बेटे को लेने के लिए ससुराल पहुुंची। जब एक वर्षीय बेटे को लौटाने के लिए कहा तो पति और ससुर ने साफ मना कर दिया। गाली-गलौज करते हुए उसे मोहल्ला मिरकिचिया स्थित ससुराल से भगा दिया। जान से मारने की धमकी भी दी है। पीड़िता ने गुहार लगाई कि उसे कलेजे का टुकड़ा वापस दिलाया जाए। वह बच्चे के बिना नहीं रह सकती। एक साल का पुत्र भी अभी उसके बिना नहीं रह पाएगा। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed