फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mother left food because Due to Son in saudi arabia Mainpuri News

बेटे की वतन वापसी न होने से मां ने छोड़ा खाना, सऊदी अरब में फंसा है पुत्र

Sat, 10 Aug 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 10 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Mother left food because Due to Son in saudi arabia Mainpuri News
आनंद के घर पहुंची मेडिकल टीम, मां को दिया उपचार - फोटो : अमर उजाला
सऊदी अरब के रियाद में फंसे आनंद की मां ने खाना पीना त्याग दिया। यह खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित किए जाने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव चितायन पहुंची। आनंद की मां का चेकअप आदि करने के साथ ही दवा उपलब्ध कराई। उन्हें खाना खाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


नौकरी के लिए सऊदी अरब गए गांव चितायन निवासी आनंद की देश वापसी को लेकर प्रशासन प्रयासरत है, लेकिन किन्हीं कारणों के चलते उसकी वतन वापसी की प्रक्रिया में देरी हो रही है। वहीं परिजनों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। ऐसे में वृद्ध मां, पत्नी व बच्चों का बुरा हाल है।
विज्ञापन


65 वर्षीय मां हंसमुखी ने बेटे के वापस न आने पर अन्न-जल का त्याग कर दिया। इससे उनकी हालत बिगड़ गई। शुक्रवार को डॉक्टर संजीव गुप्ता टीम के साथ आनंद के घर पहुंचे और मां का चेकअप किया। जांच के बाद बताया कि हंसमुखी पहले से ही शुगर की मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए ब्लड के सैंपल भी लिए गए। चिकित्सक ने सलाह दी कि वह खाना खाएं। वहीं शुक्रवार को आनंद की पत्नी रानी से एक मिनट ही बात हो सकी। परिजन आनंद के जल्द वतन वापसी की उम्मीद लगाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed