फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monkeys Attack Russian Tourist At Taj Mahal Agra up hindi news

ताजमहल में खूंखार हो रहे बंदर: रशियन महिला पर हमला कर हाथ में काटा, टिकट खिड़कियों पर भी उत्पात

Mon, 08 May 2023 10:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 May 2023 10:20 AM IST
सार

ताजमहल में पर्यटकों को उत्पाती बंदरों से बचाने के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के प्रयास फेल नजर आ रहे हैं। बंदर लगातार खूंखार हो रहे हैं और पर्यटकों को निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन
Monkeys Attack Russian Tourist At Taj Mahal Agra up hindi news
ताजमहल पर रशियन पर्यटक को बंदर ने काटा जिला अस्पताल में एंटीरेबीज लगवाने पहुंची। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के इंतजाम लचर हैं। गर्मी में भूखे-प्यासे बंदर हमलावर हो रहे हैं। रविवार को 42 वर्षीय रशियन पर्यटक को बंदर ने हाथ में काट लिया।

विज्ञापन


रविवार को ताजमहल देखने आई 42 वर्षीय रशियन पर्यटक एलिना के हाथ में बंदर ने काट लिया। पहले बंदर ने हाथ से सामान छुड़ाने के लिए झपट्टा मारा। फिर हाथ में दांत गड़ा दिए। हाथ में जख्म हो गया। विदेशी पर्यटक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसे एंटी रैबीज इंजेक्शन लगा। अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनीता शर्मा ने बताया कि पर्यटक को उपचार दिया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - The Kerala Story: निगेटिव रोल में दिखीं 'आसिफा' का आगरा से खास रिश्ता, बताया क्यों चुना ये किरदार

विज्ञापन
विज्ञापन

थम नहीं रहीं घटनाएं

विश्वदाय स्मारक में पर्यटकों को बंदर काटने की घटनाएं नहीं थम रहीं। जी-20 के समय 250 बंदर पकड़े गए थे। उन्हें कहा छोड़ा, ये किसी को नहीं पता। अब फिर गर्मी बढ़ते ही बंदर झुंड में पश्चिमी गेट से लेकर वीआईपी गेट, फोर कोर्ट और स्मारक के अंदर उद्यान व पेड़ों पर छिपे रहते हैं। जैसे ही कोई पर्यटक हाथ में पानी की बोतल या बैग लेकर निकलता है। पीछे झपट कर बंदर छीन लेते हैं। विरोध पर पर्यटकों के हाथ-पैर में काट रहे हैं। ये स्थिति तब है जब 450 से सुरक्षा गार्ड व सीआईएसएफ के जवान स्मारक में तैनात हैं। इनके ऊपर हर माह 2.50 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो रहा है। पिछले छह महीने में छह से अधिक विदेशी पर्यटकों को बंदर ताजमहल पर काट चुके हैं।

टिकट खिड़कियों पर भी उत्पात

ताजमहल की पश्चिमी गेट स्थित टिकट खिड़की पर बंदरों का आतंक है। नीम तिराहा पर ताज रेस्टोरेंट के सामने रविवार को पांच पर्यटकों से बंदरों ने सामान छीन लिया। बंदरों के अलावा ताजमहल के आस-पास कुत्ते और सांड भी पर्यटकों के लिए खतरे का सबब बने हुए हैं।

ये भी पढ़ें - ये इंसान नहीं हैवान है: पहले कुत्ते की डंडों से पीट-पीटकर हत्या की, फिर बोरी में रखकर फेंकी लाश
 

ये सामान ले जाने पर रोक

ताजमहल के अंदर पर्यटकों के लिए खाद्य पदार्थ, मिठाई-टॉफी, फल व सब्जियां, फूल, टार्च, लैपटॉप सहित 18 वस्तुओं के ले जाने पर प्रतिबंध है। प्रवेश के समय ही इन वस्तुओं को गेट पर ही रखवा लिया जाता है।

ये भी पढ़ें - UP: जान देने की जिद पर अड़ी थी मां, बेटी बोली- 'तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगी'; तो उसे भी दे दिया जहर


हम कुछ नहीं कर सकते

एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि 250 बंदर पकड़े गए थे। उन्हें वन विभाग ने छोड़ा था। बंदरों पर रोक के लिए हम कुछ नहीं कर सकते। इसके लिए वन विभाग, नगर निगम आदि की एक टीम बनी है। वहीं इसके विशेषज्ञ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed