{"_id":"654db4b4359fa6e25b0063f3","slug":"monkey-pounces-on-woman-going-with-her-son-on-bike-dies-in-etah-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौत का झपट्टा: बेटे के साथ जा रही थी महिला, अचानक कूद पड़ा बंदर; बाइक से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौत का झपट्टा: बेटे के साथ जा रही थी महिला, अचानक कूद पड़ा बंदर; बाइक से गिरकर मौत
Fri, 10 Nov 2023 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 10 Nov 2023 10:12 AM IST
सार
बाइक पर बेटे के साथ जा रही महिला पर बंदर झपटा, जिससे वो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
बंदर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के मारहरा थाना क्षेत्र में बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला की मौत हो गई। दरअसल चलती बाइक पर फलों की थैली छीनने के लिए बंदर झपटा। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। महिला बाइक से गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ये है घटना
थाना क्षेत्र के गांव मुईद्दीनपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी धनदेवी (50) अपने पुत्र के साथ बाइक पर दो साल के नाती प्रिंस को दवा दिलाने के लिए बृहस्पतिवार की शाम गईं थीं। शाम करीब 4 बजे घर लौट रहीं थीं। नाती के साथ वह हाथ में सेब और केले भी पकड़े हुए थी। फलों को देखकर गांव पचपेड़ा के पास बाग की डाल से बंदर कूदकर झपटा और फलों को चलती बाइक से छीनने का प्रयास किया। तभी बाइक फिसल गई और तीनों ही लोग गिर पड़े। धनदेवी के सिर में गंभीर चोटें आईं। निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, वहां मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - होटलकर्मी महिला की मौत बनी रहस्य: पांच दिन में मिलने कोई नहीं आया... पति से आखिरी बार बात की, उठ रहे कई सवाल
विज्ञापन
पहली बार हुई ऐसी घटना
स्थानीय लोगों ने बताया कि पचपेड़ा के पास बाग होने की वजह से बंदर काफी संख्या में डेरा डाले रहते हैं। अक्सर लोगों पर झपट्टा मारकर सामान आदि छीन लेते हैं। हालांकि इस तरह की घटना पहली बार हुई है, जिसमें किसी की जान गई है। महिला के पांच बेटे हैं, जिनमें से एक दिल्ली में रहता है। जबकि अन्य चार गांव में ही रहते हैं।
ये भी पढ़ें - Dhanteras 2023: धनतेरस पर आज 150 साल बाद धन वृद्धि महासंयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी; जानें पूजा विधि