होटलकर्मी महिला की मौत बनी रहस्य: पांच दिन में मिलने कोई नहीं आया... पति से आखिरी बार बात की, उठ रहे कई सवाल
परिजन ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। बताया जा रहा है कि हिना रात तकरीबन 8 बजे होटल से आई थी। 10 बजे के बाद पति को फोन मिलाया। हिना बेटे से बात करना चाहती थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में फतेहाबाद मार्ग स्थित बुलंद सिटी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल के फ्लैट संख्या 401 की खिड़की से गिरकर 32 वर्षीय हिना की बुधवार रात को मौत हो गई। वह होटल रमाडा में फ्रंट ऑफिस में कार्यरत थीं। पुलिस हादसा या आत्महत्या को लेकर जांच में जुटी है। सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन ने किसी पर आरोप नहीं लगाया है। बताया जा रहा है कि हिना रात तकरीबन 8 बजे होटल से आई थी। 10 बजे के बाद पति को फोन मिलाया। हिना बेटे से बात करना चाहती थी। पति ने कहा कि वह अभी बेटे के पास नहीं है। बात करा देगा।
राधा ग्रीन, सुनक रोड, वृंदावन निवासी हिना पांच दिन पहले ही रमाडा होटल में नौकरी करने आई थीं। परिजन ने पुलिस को बताया कि हिना की शादी 12 साल पहले पानीपत के रहने वाले कपिल से की थी। उनका 10 साल का बेटा है। पति-पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा था। इस कारण हिना पति से अलग रह रही थी। बेटा पिता के साथ ही रहता है।
एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि मृतका पहले मथुरा के होटल में नौकरी करती थी। अब आगरा आ गई थी। होटल के सामने ही बुलंद सिटी अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर फ्लैट संख्या 401 किराये पर लिया था। फ्लैट में 2 कमरे हैं। एक कमरे में हिना, जबकि दूसरे कमरे में होटल की दो अन्य कर्मचारी रहती हैं।
बुधवार रात 8 बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद हिना फ्लैट पर आई थी। रात तकरीबन 11 बजे वह फ्लैट की खिड़की से नीचे गिर गई। आवाज सुनकर अपार्टमेंट के गार्ड आ गए। उन्होंने सोसाइटी पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इस पर साथी युवतियों के साथ हिना को अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार सुबह हिना ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी पर परिजन आ गए। घटना से वो सदमे में हैं। कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थे।
हादसा या आत्महत्या में उलझी पुलिस
एसपी सदर का कहना है कि पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर जांच की। जिस स्थान पर हिना गिरी, उसको देखा गया। हिना के कमरे का गेट अंदर से बंद था। पुलिस ने उसे खुलवाया। इसके साथ ही कमरे की तलाशी ली। सुसाइड नोट नहीं मिला। वहीं कमरे में नींद की गोलियां भी थीं। फ्लैट में खिड़की है। वह फर्श से 3 फुट ऊंची थी। इसमें शीशा लगा था। इसके अलावा कोई रोक नहीं थी। शीशा भी खिसकने वाला था। इससे हादसे की आशंका जाहिर की जा रही है। उधर, आत्महत्या की भी आशंका को लेकर भी जांच की जा रही है।
बेटे से बात करने से पहले चली गई जान
हिना रात तकरीबन 8 बजे होटल से आई। 10 बजे भाई हितेश को फोन किया। उससे हालचाल पूछा। इसके बाद फोन काट दिया। तब तक सामान्य थी। यह बात भाई ने पुलिस को बताई। इसके बाद पति को फोन मिलाया। हिना बेटे से बात करना चाहती थी। पति ने कहा कि वह अभी बेटे के पास नहीं है। बात करा देगा। रात में बेटे से बात कराने के लिए हिना को फोन किया। मगर, वह अपार्टमेंट से गिर चुकी थी। पुलिस को एक आशंका आत्महत्या की भी है। मगर, परिजन ने किसी तरह के तनाव में नहीं होने के बारे में बताया। उनका कहना था कि वह खुद ही नौकरी करने आगरा आई थी।
सवाल जो कर रहे परेशान
- खिड़की से कैसे गिर सकती है हिना?
- नींद की गोलियां भी मिली हैं, वह किसी तरह के तनाव में तो नहीं थी?
- पांच दिन में मिलने कोई नहीं आया, पति से आखिरी बार बात की, कहीं कोई विवाद तो नहीं हुआ?