फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Monkey pounces on woman going with her son on bike dies in etah

मौत का झपट्टा: बेटे के साथ जा रही थी महिला, अचानक कूद पड़ा बंदर; बाइक से गिरकर मौत

Fri, 10 Nov 2023 10:12 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 10 Nov 2023 10:12 AM IST
सार

बाइक पर बेटे के साथ जा रही महिला पर बंदर झपटा, जिससे वो सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

विज्ञापन
Monkey pounces on woman going with her son on bike dies in etah
बंदर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के मारहरा थाना क्षेत्र में बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला की मौत हो गई। दरअसल चलती बाइक पर फलों की थैली छीनने के लिए बंदर झपटा। इससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। महिला बाइक से गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


ये है घटना 
थाना क्षेत्र के गांव मुईद्दीनपुर निवासी वीरेंद्र सिंह की पत्नी धनदेवी (50) अपने पुत्र के साथ बाइक पर दो साल के नाती प्रिंस को दवा दिलाने के लिए बृहस्पतिवार की शाम गईं थीं। शाम करीब 4 बजे घर लौट रहीं थीं। नाती के साथ वह हाथ में सेब और केले भी पकड़े हुए थी। फलों को देखकर गांव पचपेड़ा के पास बाग की डाल से बंदर कूदकर झपटा और फलों को चलती बाइक से छीनने का प्रयास किया। तभी बाइक फिसल गई और तीनों ही लोग गिर पड़े। धनदेवी के सिर में गंभीर चोटें आईं। निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, वहां मृत घोषित कर दिया। परिजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - होटलकर्मी महिला की मौत बनी रहस्य:  पांच दिन में मिलने कोई नहीं आया... पति से आखिरी बार बात की, उठ रहे कई सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार हुई ऐसी घटना 
स्थानीय लोगों ने बताया कि पचपेड़ा के पास बाग होने की वजह से बंदर काफी संख्या में डेरा डाले रहते हैं। अक्सर लोगों पर झपट्टा मारकर सामान आदि छीन लेते हैं। हालांकि इस तरह की घटना पहली बार हुई है, जिसमें किसी की जान गई है। महिला के पांच बेटे हैं, जिनमें से एक दिल्ली में रहता है। जबकि अन्य चार गांव में ही रहते हैं।

ये भी पढ़ें - Dhanteras 2023: धनतेरस पर आज 150 साल बाद धन वृद्धि महासंयोग, इस शुभ मुहूर्त में करें खरीदारी; जानें पूजा विधि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed