फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   monkey killed child In Agra of uttar prades

दूध पिला रही मां की गोद से बच्चा छीन ले गया बंदर, इसके बाद जो हुआ पढ़कर दिल दहल जाएगा

Tue, 13 Nov 2018 06:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 13 Nov 2018 06:53 AM IST
विज्ञापन
monkey killed child In Agra of uttar prades
मृतक बच्चे की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
आगरा के रुनकता से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कस्बे के मोहल्ला कचहरा थोक में एक बंदर महिला नेहा से उसके 12 दिन के बेटे आरुष उर्फ सनी को छीनकर ले गया और उसकी जान ले ली। 
विज्ञापन


महिला उस समय बच्चे को दूध पिला रही थी। बंदर ने बच्चे की गर्दन पर दांत गड़ा दिए। बच्चे की तुरंत मौत हो गई। इसके बाद बंदर शव को लेकर भाग गया। लोगों के पीछा करने पर खून से लथपथ शव एक मकान की छत पर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


घटना सोमवार रात करीब नौ बजे हुई। ऑटो चालक योगेश की पत्नी नेहा बच्चे को कमरे में दूध पिला रही थी। मेन गेट खुला था। कमरे का दरवाजा भी बंद नहीं था। तभी अचानक बंदर आया। नेहा कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बंदर ने बच्चे पर झपट्टा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेहा ने जिगर के टुकड़े को बचाने की कोशिश की लेकिन बंदर घुड़की देते हुए आगे बढ़ा और बच्चा छीन ले गया। नेहा ने फिर से लाल को बचाने की कोशिश की लेकिन उसके सामने ही बंदर ने दांतों से बच्चे की गर्दन पर काटा और फूल से नाजुक बदन पर नुकीले नाखून गड़ा दिए। इसके बाद बंदर बच्चे को मुंह में दबाकर भाग गया।
 

नेहा की चीख सुनकर आए परिवार और मोहल्ले के लोग बंदर के पीछे भागे। थोड़ी देर बाद एक छत पर उसने बच्चे को छोड़ दिया लेकिन तब तक  बच्चे के सांसों की डोर टूट चुकी थी। 

फिर भी चमत्कार की उम्मीद में परिजन उसे सिकंदरा स्थित दो हॉस्पिटल में ले गए। दोनों जगह डॉक्टरों ने उसे मृत बताया। यह सुनते ही नेहा बेहोश हो गई, योगेश फूट फूटकर रोने लगा। नेहा और योगेश की शादी दो साल पहले ही हुई थी। सनी उनकी पहली संतान था।

बंदरों के निशाने पर हैं मासूम
रुनकता कस्बे में मासूम बच्चे को बंदरों ने निशाने पर ले लिया है। लोगों का कहना है कि चार दिन पहले भी बंदर ने वाल्मीकि बस्ती में एक  माह की बच्ची को काटा था। वह लहुलुहान हो गई थी। तब बंदर ने छोड़ा था। बच्ची निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।
 

शहर में भी खतरनाक हैं बंदर आगरा

शहर में रावली के सामने एक साल पहले बंदर ने युवक  को धक्का दे दिया था। उसकी मौत हो गई थी। एक  महीने पहले एमजी रोड पर बंदर  बाइक सवार युवक के सामने अचानक आ गए थे। बाइक सवार युवक गिर पड़ा था। उसकी मौत हो गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed