फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   monika bedi

मोनिका बेदी, सुनील पाल ने किया रोड शो

Fri, 10 Feb 2017 12:52 AM IST
मोनिका बेदी, सुनील पाल ने किया रोड शो
मोनिका बेदी, सुनील पाल ने किया रोड शो Updated Fri, 10 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
monika bedi
मोनिका बेदी, सुनील पाल ने किया रोड शो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल ने आगरा छावनी सीट के लिए अभिनेत्री मोनिका बेदी, श्रद्धा शर्मा, अभिनेता मुश्ताक खान और कॉमेडियन सुनील पाल को प्रचार के लिए उतारा है। उन्होंने रोड शो कर प्रत्याशी अवधेश सिंह सुमन के लिए वोट मांगे। 

गुरुवार को चारों कलाकारों ने खुले वाहन में सवार होकर रालोद के लिए वोट करने की अपील की। फिल्मी कलाकारों को देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। आकर्षण का केंद्र अभिनेत्री मोनिका बेदी रहीं। लाउड स्पीकर पर इनकी फिल्म के गीत बज रहे थे तो माइक पर वक्ता बार-बार इनके नाम का उच्चारण कर रहा था। जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मोनिका ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकारा तो कहीं हाथ जोड़कर जनता से वोट की अपील की। नरीपुरा चौराहा से शुरू हुआ रोड शो अर्जुन नगर चौराहा, नगला छऊआ, नामनेर चौराहा, बिजली घर, ताजगंज, राजपुर चुंगी, शहजादी मंडी, मधु नगर, देवरी रोड से होते हुए बुंदू कटरा स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचकर समाप्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed