{"_id":"650c8304a6c441880b06207d","slug":"molesting-daughter-in-law-after-seeing-her-alone-at-home-report-filed-against-accused-father-in-law-in-kishni-police-station-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-4731-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर में अकेली देख बहू के साथ की छेड़छाड़, आरोपी ससुर के खिलाफ किशनी थाने में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर में अकेली देख बहू के साथ की छेड़छाड़, आरोपी ससुर के खिलाफ किशनी थाने में रिपोर्ट दर्ज
Thu, 21 Sep 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 21 Sep 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
कुसमरा/किशनी। थाना क्षेत्र के एक गांव में बहू को घर में अकेला पाकर ससुर की नीयत खराब हो गई। बहू को पकड़ने के बाद उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने बहू की पिटाई कर दी। मामले में एसपी के आदेश पर किशनी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसपी को प्रार्थनापत्र दिया। इसमें बताया कि 13 सितंबर की शाम पति व अन्य परिजन घर पर नहीं थे। घर में केवल उसके ससुर मौजूद थे। शाम के समय वह घरेलू कामकाज निपटा रही थी। तभी ससुर ने उसे अकेला पाकर छेड़छाड़ शुरू कर दी। अचानक ससुर का ये रूप देख कर वह भयभीत हो गई। उसने शोर मचाते हुए विरोध किया तो ससुर ने उसकी पिटाई कर दी।
चीख पुकार सुनकर आईं जेठानी की भी पिटाई की गई। थाने में शिकायत दी तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर किशनी पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी ससुर की तलाश शुरू कर दी है।