{"_id":"64a85afb4a4b8d61e60a4364","slug":"molesting-a-woman-after-entering-her-house-people-who-came-to-her-rescue-were-beaten-up-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-1526-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, बचाव में आए लोगों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, बचाव में आए लोगों को पीटा
Sat, 08 Jul 2023 12:06 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 08 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली महिला के संग घर में घुसकर छेड़छाड़ की गई। बचाव में आए लोगों की भी आरोपियों ने पिटाई की। इस मामले में पीड़िता ने पांच लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। शहर के एक मोहल्ले में महिला रहती है। बीते 5 जुलाई की शाम महिला घर में अकेली थी। तभी मोहल्ले के चंद्रपाल, प्रशांत, मुकुल, बेबी व एक अन्य महिला के घर में घुस आए। पीड़िता के आरोप है कि आरोपीगण उसे गालियां देने लगे। विरोध करने पर उसकी आरोपियों ने उसकी पिटाई की। उसकी चीख पुकार सुन कुछ लोग उसे बचाने पहुंचे, इस दौरान आरोपियों ने दो लोगों को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिशें दे रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन