{"_id":"60aa8f698ebc3e4fac5465d9","slug":"mohini-ekadashi-was-consecrated-by-consecrating-lord-varaha-kasganj-news-agr4929738144","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहिनी एकादशी को भगवान वराह का अभिषेक कर श्रृंगार किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहिनी एकादशी को भगवान वराह का अभिषेक कर श्रृंगार किया
विज्ञापन
सोरों। मोहिनी एकादशी पर रविवार को हरिपदी किनारे स्थित वराह मंदिर में भगवान वराह का अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्यलाभ अर्जित किया। सुबह श्रद्धालुओं ने हरिपदी के पवित्र जल में डुबकी लगाकर वराह भगवान का संकीर्तन किया। हरिपदी की परिक्रमा कर परिवार की खुशहाली की मनौतियां मांगी।
श्रद्धालुओं ने वराह मंदिर पर भगवान वराह का दुग्धाभिषेक कर भव्य श्रृंगार किया, आरती उतारी गई। घंटे एवं शंख की ध्वनि मंदिर परिसर में गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने मीठे जल से भरे घट, खरबूजा, मिष्ठान आदि मंदिरों में दान किये।
वराह मंदिर के सेवायत पंडित नरेश त्रिगुणायत ने बताया कि वैशाख मास में पड़ने वाली मोहिनी एकादशी में त्रिस्पृशा का दुर्लभ संयोग बना है। पदम पुराण के अनुसार यदि सूर्योदय से अगले सूर्योदय तक थोड़ी सी एकादशी, द्वादशी एवं अंत में किंचित मात्र भी त्रयोदशी हो तो वह त्रिस्पृशा एकादशी कहलाती है। इस एकादशी पर उपवास करने वालों को पूरी उम्र भर एकादशी करने का फल प्राप्त होता है। कार्यक्रम में विकास शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, सुनील तिवारी, श्रीकांत तिवारी, मुनींद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।