फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Model town zone will be made for street vendors in Firozabad 

Firozabad: पथ विक्रेताओं के लिए बनेगा मॉडल टाउन जोन, जानें क्या है योजना 

Mon, 27 Jun 2022 06:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Jun 2022 06:13 PM IST
सार

नगर निगम और सूडा विभाग मिलकर शहरी क्षेत्र में मॉडन टाउन जोन का निर्माण कराएंगे। जिससे चौराहों, सर्विस रोड, फुटपाथ पर खड़े होने वाले ठेले-खोमचे वालों को स्थायी जगह उपलब्ध कराने के साथ ही सुविधा भी मुहैया कराई जा सके। 
 

विज्ञापन
Model town zone will be made for street vendors in Firozabad 
ओवरब्रिज के नीचे बनवाया गया वेंडिंग जोन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में पथ विक्रेताओं के लिए नगर निगम और शहरी विकास अभिकरण (सूडा) शहरी क्षेत्र में मॉडल टाउन जोन का निर्माण कराएगा। इसके लिए दोनों विभागों ने कवायद शुरू की है। भूमि की तलाश की जा रही है। मॉडल टाउन जोन निर्माण से पूर्व ओवरब्रिज के नीचे बने वेंडिंग जोन में पथ विक्रेताओं को जगह आवंटन करने की कार्रवाई भी नगर निगम ने शुरू कर दी है। जिससे फुटपाथ और चौराहा खाली हो सकें।

विज्ञापन

यहां बनाया गया वेंडिंग जोन

ओवरब्रिज के नीचे जहां नगर निगम द्वारा वेंडिंग जोन का निर्माण कराया था। वहीं अब नगर निगम और सूडा विभाग मिलकर शहरी क्षेत्र में मॉडन टाउन जोन का निर्माण कराएंगे। जिससे चौराहों, सर्विस रोड, फुटपाथ पर खड़े होने वाले ठेले-खोमचे वालों को स्थायी जगह उपलब्ध कराने के साथ ही सुविधा भी मुहैया कराई जा सके। अपर नगर आयुक्त अरविंद राय ने बताया कि शहरी क्षेत्र में मॉडल टाउन जोन का निर्माण के लिए विभाग द्वारा जगह की तलाश की जा रही है। जगह मिलने के साथ ही सूडा के साथ मॉडल टाउन जोन का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। 

विज्ञापन


ये रहेंगी सुविधाएं 

मॉडल टाउन जोन में बैठने के लिए बेंच आदि डलवाई जाएगी। यहां पौधरोपण के साथ ही पेयजल की व्यवस्था भी कराई जाएगी। जिससे पथ विक्रेताओं के साथ खरीददारी करने आने वाले लोगों को दिक्कत न हो। मॉडन टाउन जोन में लोग गंदगी आदि न करें। इसके लिए डस्टबिन लगवाने के साथ ही शौचालय का निर्माण भी कराया जाएगा। ओवरब्रिज के नीचे बने वेंडिंग जोन में पथ विक्रेताओं को जगह जल्द उपलब्ध कराने की कार्रवाई जल्द शुरू करा दी जाएगी। इससे ठेले खोमचे के कारण लगने वाले जाम से शहर की जनता को निजात मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed