{"_id":"6230a88b35ba75347b642194","slug":"mlc-election-2022-hasnooram-filed-his-nomination-95th-time-two-nominations-on-first-day-agra-firozabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलसी चुनाव 2022: हस्नूराम ने 95वीं बार चुनाव लड़ने के लिए भरा पर्चा, पहले दिन हुए दो नामांकन, भाजपा-सपा ने नहीं खोले पत्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएलसी चुनाव 2022: हस्नूराम ने 95वीं बार चुनाव लड़ने के लिए भरा पर्चा, पहले दिन हुए दो नामांकन, भाजपा-सपा ने नहीं खोले पत्ते
Tue, 15 Mar 2022 08:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 15 Mar 2022 08:24 PM IST
सार
कलेक्ट्रेट में आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी चुनाव की प्रक्रिया के पहले दिन दो पर्चे जमा हुए हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 19 मार्च है। इसके बाद 21 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा-फिरोजाबाद एमएलसी चुनाव के लिए मंगलवार को कलेक्ट्रेट में पहले दिन दो पर्चे जमा हुए हैं। दस नामांकन पत्र बिके हैं। खेरागढ़ के नगला दूल्हा खां निवासी 67 वर्षीय हस्नूराम आंबेडकरी और रुनकता के अरसेना गांव निवासी 60 वर्षीय विमल कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में एमएलसी के लिए पर्चा भरा है।
विज्ञापन
आंबेडकरी हस्नूराम ने 95वीं बार चुनाव लड़ने के लिए पर्चा खरीदा है। पेशे से कृषि मजदूरी करने वाले हस्नूराम ने पिछले महीने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 447 वोट प्राप्त किए थे। मंगलवार को जमा किए नामांकन के शपथपत्र में उनके पास किसी भी प्रकार की चल-अचल संपत्ति नहीं है। नकदी के नाम पर हाथ में 500 रुपये हैं। 600 रुपये बैंक में जमा हैं। शिक्षा का कोई प्रमाणपत्र भी उन्होंने जमा नहीं किया है।
विज्ञापन
वहीं पेशे से मजदूर व खुद को साक्षर बताने वाले अरसेना के विमल कुमार के पास 50 हजार रुपये नकद हैं। दोनों ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा है। इनके अलावा दस नामांकन पत्र पहले दिन विक्रय हुए हैं। नामांकनपत्र की बिक्री निशुल्क है। डीएम न्यायालय कक्ष में पर्चे सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक जमा किए गए। 19 मार्च पर्चा भरने की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
डीएम एवं आरओ प्रभु एन सिंह ने बताया कि आगरा-फिरोजाबाद स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से विधान परिषद के द्विवाषिक निर्वाचन के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच 21 मार्च को होगी। 23 मार्च को नाम वापसी और 9 अप्रैल को मतदान होगा। आगरा व फिरोजाबाद की 25 निकायों में 3925 सदस्य मतदाता हैं। 12 अप्रैल को मतगणना होगी।
भाजपा व सपा ने नहीं खोले पत्ते
एमएलसी निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भी भाजपा और सपा ने प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। दोनो दलों में प्रत्याशियों को लेकर कश्मकश चल रही है। भाजपा से पूर्वमंत्री सहित आठ लोग दावेदार हैं जबकि सपा से तीन पूर्व जिला अध्यक्ष सहित पूर्व एमएलसी भी टिकट की दौड़ में शामिल हैं।