{"_id":"686f42e4da2416224c067f11","slug":"mistake-on-yamuna-expressway-five-passengers-soaked-in-blood-two-died-on-the-spot-2025-07-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस-वे पर ये गलती नहीं करें: ऐसा हादसा, खून से सने यात्री...दो की मौत; मंजर देख कांप गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस-वे पर ये गलती नहीं करें: ऐसा हादसा, खून से सने यात्री...दो की मौत; मंजर देख कांप गए लोग
Thu, 10 Jul 2025 10:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 10 Jul 2025 10:04 AM IST
सार
यमुना एक्सप्रेस वे पर एक गलती की वजह से बड़ा हादसा हो गया। यहां चालक ने ऑटो खराब होने के बाद साइड से खड़ा कर लिया। इस दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पांच लोग खून से लथपथ हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेस-वे हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यमुना एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर संख्या 162.6 पर बुधवार रात को भीषण हादसा हुआ। ऑटो में अज्ञात भारी वाहन की टक्कर से महिला सहित 2 की मृत्यु हो गई जबकि 5 लोग गंभीर घायल हो गए। चालक ऑटो को खंदाैली इंटरचेंट पर एक्सप्रेस-वे लेकर आया था। सभी को ताजगंज के तोरा गांव जाना था। मगर, ऑटो की बैटरी डाउन होने पर साइड में खड़ा किया था कि पीछे से आए वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को ट्रांस यमुना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटना रात तकरीबन 9:45 बजे की है। तोरा गांव निवासी बबलू ने बताया कि उसके साले के ससुर का देहांत हो गया था। वह मथुरा के दाऊजी स्थित गांव जराैठी में रहते थे। बुधवार को तेरहवीं थीं। इसमें शामिल होने के लिए उनका छोटा भाई भाई कन्हैैया, चचेरा भाई राजू, कन्हैया की पत्नी कमलेश देवी, परिश्तेदार केशव, उसकी पत्नी राधा, चालक सहित दो अन्य लोग गांव से सुबह गए थे। रात को आटो से वापस आ रहे थे। खंदाैली में इंटरचेंज से चाक आटो को यमुना एक्सप्रेस वे पर ले आया। वह ऑटो को कुबेरपुर इनर रिंग रोड होते हुए फतेहाबाद रोड ले जा रहा था।
ये भी पढ़ें - Sawan 2025: सावन में यहां बनाई गई सवा लाख रुद्राक्ष से शिवलिंग, देखकर मंत्रमुग्ध हो गए श्रद्धालु
ये भी पढ़ें - Sawan 2025: सावन में यहां बनाई गई सवा लाख रुद्राक्ष से शिवलिंग, देखकर मंत्रमुग्ध हो गए श्रद्धालु
रास्ते में किलोमीटर संख्या 162.6 पर ऑटो की बैटरी डाउन हो गई। इस पर चालक ने ऑटो साइड में लगा दिया। सभी लोग बैठे थे। तभी पीछे से आते अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर थाना एत्मादपुर पुलिस आई। कमलेश देवी (45) और राजू (40) की मौके पर ही मौत हो गई। केशव, राधा समेत 5 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कन्हैया राजमिस्त्री हैं। उनके दो बच्चे हैं। उसकी पत्नी की मृत्यु हुई है। मृतक राजू फूलो के डेकोरेशन का काम करता था। एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
ये भी पढ़ें - Sawan 2025: सावन में जरूर करें भगवान शिव के इन मंदिरों के दर्शन, प्रत्येक दरबार की विशेष मान्यता
ये भी पढ़ें - Sawan 2025: सावन में जरूर करें भगवान शिव के इन मंदिरों के दर्शन, प्रत्येक दरबार की विशेष मान्यता