फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dirty Water Reaches Homes Instead of Ganga Water: Residents Troubled by Foul-Smelling Supply

घरों में पहुंच रहा गंदा जल: आगरा में हुई ऐसे पानी की सप्लाई, जिसे पीना तो दूर; कपड़े भी नहीं धोएंगे

Wed, 16 Sep 2026 11:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 16 Sep 2026 11:19 AM IST
सार

यमुनापार, लोहामंडी, आजमपाड़ा और शंकरगढ़ पुलिया समेत कई इलाकों में लोगों के घरों में काला, पीला और बदबूदार पानी पहुंच रहा है। लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन लीकेज या सीवर के पानी के मिलने से समस्या पैदा हुई है, जबकि शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं हुआ।

विज्ञापन
Dirty Water Reaches Homes Instead of Ganga Water: Residents Troubled by Foul-Smelling Supply
आगरा में गंदे पानी की सप्लाई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पानी की पाइपलाइनों से गंगाजल नहीं, गंदा जल घरों में पहुंच रहा है। लाइनों के लीक होने और सीवर लाइन के ओवरफ्लो की आशंका के बीच घरों में काला, बदबूदार गंदा पानी पहुंच रहा है। यमुनापार के महावीर नगर, ट्रांसयमुना कॉलोनी, मंडी समिति के पास, लोहामंडी, आजमपाड़ा और शंकरगढ़ पुलिया क्षेत्र में गंदे पानी की आपूर्ति लगातार हो रही है। जलकल विभाग से शिकायतों के बाद भी समाधान न होने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


महावीर नगर निवासी अजय त्यागी ने बताया कि जलापूर्ति शुरू होते ही सुबह और शाम को आधे घंटे तक गंदा पानी आता है। इसके बाद कुछ साफ होता है। हर दिन यही हो रहा है। कोई लीकेज है जिसके कारण नाले या सीवर का पानी पहुंच रहा है। आजमपाड़ा के रामपुरी क्षेत्र में भी लोगों ने गंदा पानी आने की शिकायत की। हरीश शर्मा ने बताया कि पीला और गंदा बदबूदार पानी पहुंच रहा है। पानी की लाइनें पांच नालों से होकर निकल रही हैं। क्षेत्रीय लोगों ने लीकेज ठीक कराने और साफ पानी की आपूर्ति की मांग की है।
विज्ञापन



मदिया कटरा में लीक हुई लाइन
मदिया कटरा से तोता का ताल को जाने वाली पानी की लाइन लीक हो गई। मंगलवार दोपहर में मरम्मत का काम किया गया। तोता का ताल से मदिया कटरा तिराहे के बीच कंक्रीट से बनाए गए डिवाइडर से सटी लाइन लीक हुई जिसकी मरम्मत के कारण पानी भरा रहा। शाम तक मरम्मत का काम पूरा कर जलापूर्ति चालू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजमपाड़ा पार्षद रवि दिवाकर का कहना है कि सप्ताह भर से गंदे, बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। तीन बार जलकल विभाग से शिकायत कर चुका हूं पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। खटीकपाड़ा हादसे की तरह किसी की जान जाएगी, तब शायद अधिकारी चेतेंगे। 


जलकल महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि तीन-चार जगह से गंदे पानी की शिकायतें मिली हैं। सभी जगहों पर चेक कराएंगे कि लीकेज तो नहीं है। टीम भेजकर समस्या का निदान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed