फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shivling made from 1.25 lakh Rudrakshas was made here in Sawan

Sawan 2025: सावन में यहां बनाई गई सवा लाख रुद्राक्ष से शिवलिंग, देखकर मंत्रमुग्ध हो गए श्रद्धालु

Thu, 10 Jul 2025 09:56 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 10 Jul 2025 09:56 AM IST
सार

शिवलिंग कैलाश मानसरोवर की झांकी में स्थापित किया गया। 153 जोड़े प्रतिदिन यहां पर महा रुद्राभिषेक करेंगे।
 

विज्ञापन
Shivling made from 1.25 lakh Rudrakshas was made here in Sawan
सवा लाख रुद्राक्ष से शिवलिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री महाकालेश्वर मंदिर दयालबाग में कैलाश मानसरोवर की झांकी में बुधवार को विधि-विधान से भूमि पूजन के साथ सवा लाख रुद्राक्षों से बने शिवलिंग की स्थापना की गई। शिवलिंग देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। 11 फीट ऊंचा रुद्राक्ष शिवलिंग शिव तत्व का साक्षात दर्शन करा रहा है।
विज्ञापन


सावन महोत्सव समिति की ओर से 11 से 17 जुलाई तक आयोजित होने जा रहे सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा एवं महा रुद्राभिषेक महोत्सव का शुभारंभ भूमि पूजन से हुआ।पंडित सुनील कुमार वशिष्ठ ने बताया कि समिति के सदस्य सुनील सिंघल के मार्गदर्शन में 40 दिनों में शिवलिंग तैयार हुआ है। इसमें साढ़े तीन क्विंटल धातु, सवा लाख रुद्राक्ष, पांच किलो रुई और निरंतर बहती जलधारा जैसी विशेष वस्तुओं का संयोजन हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 21 फीट लंबा वासुकी नाग भी शिवलिंग पर विराजमान है। कैलाश मानसरोवर झांकी में मानसरोवर झील रूपी एक कुंड भी जोड़ा जाएगा, जिससे यह झांकी शिवलोक की प्रतीकात्मक प्रतिकृति बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री शिव महापुराण कथा आचार्य मृदुलकांत शास्त्री करेंगे और 14 जुलाई को शिव बरात निकाली जाएगी। इस अवसर पर महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता तिवारी, पवन शर्मा, हरिओम चौहान, देवेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, राकेश पाठक, विपिन पाराशर आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed