फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Missing soldier found in Kanpur, wife had filed missing complaint

यूपी: लापता हुए जिस सिपाही की पत्नी ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी, कानपुर में मिला...; इसलिए हुआ था गायब

Thu, 11 Jan 2024 03:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 11 Jan 2024 03:56 PM IST
सार

कासगंज में तैनात सिपाही के लापता होने की खबर मिलने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। पत्नी ने बताया कि बाजार ले जाने के लिए कहा था। वो इंताजार कर रही थी, लेकिन पति नहीं लौटा। पुलिस की तलाश में सिपाही कानपुर में मिला। उसने अचानक लापता होने के  पीछे की हैरान कर देने वाली वजह बताई। 
 

विज्ञापन
Missing soldier found in Kanpur, wife had filed missing complaint
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज के थाना ढोलना में तैनात हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार मंगलवार को दोपहर के समय अचानक लापता हो गया। उसने अपनी पत्नी को बाजार में शॉपिंग कराने की बात कहते हुए कुछ देर में आने की कही। इसके बाद वो वापस नहीं लौटा। देर सायं तक पत्नी रूना इंतजार करती रही। सिपाही जब नहीं लौटा तो थाना पुलिस को जानकारी दी गई। पत्नी की तहरीर पर थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी।
विज्ञापन


पुलिस मंगलवार शाम से ही हेड कांस्टेबल की तलाशी में जुटी थी। सर्विलांस टीम भी सिपाही की लोकेशन पता करने में सक्रिय रही। पुलिस ने हेड कांस्टेबल के संबंध में सोशल मीडिया पर गुमशुदगी की सूचना जारी की। जिससे हेड कांस्टेबल के संबंध में जानकारी मिल सके। पुलिस ने हेड कांस्टेबल के लापता होने के संबंध में जांच पड़ताल भी की।
विज्ञापन


जांच पड़ताल में सामने आया कि हेड कांस्टेबल पर काफी कर्ज है और वह काफी परेशान है। बुधवार की सायं पुलिस की सर्विलांस टीम को जानकारी मिली की हेड कांस्टेबल कानपुर में है। हेड कांस्टेबल से संपर्क किया तो उससे बात हुई। पुलिस ने हेड कांस्टेबल की वार्ता उसकी पत्नी से भी कराई। तब जाकर परिवार के लोग संतुष्ट हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed