फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants were running away after robbing three youths

Agra News: तीन युवकों को लूटकर भाग रहे थे बदमाश, भीड़ ने दबोचा...फिर किया ऐसा हाल; पुलिस ने बचाया

Fri, 26 Jul 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Jul 2024 12:01 AM IST
सार

आगरा के घने बाजार रोशन मोहल्ला में तीन युवकों से तमंचे के बल पर लूट कर बदमाश भाग रहे थे। शोर मचाने पर भीड़ ने बदमाशों को दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई की गई। सूचना  पर पहुंची पुलिस ने भीड़ के चंगुल से बचाकर उन्हें हिरासत में  लिया। 


 

विज्ञापन
miscreants were running away after robbing three youths
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के रोशन मोहल्ला में दो बदमाशों ने चाकू दिखाकर तीन युवकों को लूट लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने दो बदमाशों को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


घटना 23 जुलाई देर रात की है। कोतवाली के रोशन मोहल्ला निवासी श्याम बाबू यादव, सुरेंद्र कुमार गोयल और दिलीप बातें कर रहे थे। इसी दौरान वहां चाकू लेकर दो युवक पहुंचे। श्यामबाबू ने पुलिस को बताया कि युवकों ने उनके गले पर चाकू लगा दिया, जेब में रखे गुटखा के पैकेट और रुपये निकाल लिए। इसके बाद सुरेंद्र और दिलीप से भी रुपये लूट लिए। शोर मचाने पर आसपास के अन्य लोग जुट गए।
विज्ञापन


लोगों ने रुपये लूटकर भागते युवकों का पीछा करके दो लोगों ने पकड़ा। उन्हें पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम सुमित और मुकेश निवासी टीला नंदराम, मंटोला बताए। इंस्पेक्टर कोतवाली ने बताया दोनों युवकों के विरुद्ध केस दर्ज करके जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed