फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants robbed jewelry worth five lakhs from the businessman in agra

आगरा: खुद को पुलिसकर्मी बता व्यापारी से पांच लाख के जेवरात ले गए टप्पेबाज, दिनदहाड़े हुई वारदात

Sat, 06 Nov 2021 12:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाल नेटवर्क, आगरा
अमर उजाल नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Nov 2021 12:36 AM IST
सार

आगरा के कमला नगर क्षेत्र में बदमाशों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक व्यापारी से पांच लाख के जेवरात ले गए। जब व्यापारी को घटना का पता चला तो उनके होश उड़ गए। 

विज्ञापन
miscreants robbed jewelry worth five lakhs from the businessman in agra
पीड़ित व्यापारी से जानकारी लेता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कमला नगर के तेज नगर में शुक्रवार दोपहर 12:15 बजे टप्पेबाज गैंग पुलिसकर्मी बन व्यापारी सुनील कुमार अग्रवाल से पांच लाख रुपये के गहने ले गया। बदमाशों ने पहले उन्हें चेकिंग के बहाने रोका। बाद में लूटपाट का डर दिखाकर गहने उतरवाकर कागज की पुड़िया में रख दिए। इस दौरान पुड़िया बदल भी दी। उसमें पत्थर के दो टुकड़े और नकली चूड़ी रखकर दे दी। पीड़ित को पुड़िया खोलने पर पता चला। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। 

विज्ञापन

लोहे ही ढलाई का कारोबार है
सुनील कुमार अग्रवाल फेज-दो, सीताराम कॉलोनी के रहने वाले हैं। उनका लोहे की ढलाई का कारोबार है। वह दोपहर में श्रीराम चौक से एक्टिवा पर घर लौट रहे थे। तेज नगर के पास बाइक पर पीछे से आए दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उनसे कहा कि काफी देर से आवाज दे रहे हैं। रुक क्यों नहीं रहे हो। व्यापारी ने बताया कि उन्होंने पूछा कि आप कौन हो। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताया। कहा कि चेकिंग चल रही है। आगे लूट हो गई है। इतने गहने पहनकर चल रहे हो। इन्हें डिकी में रखे लो। तभी रास्ते से एक युवक निकलकर जा रहा था। वह भी गहने पहने था। उसकी दोनों ने तलाशी ली। उसे खरीखोटी सुनाई। उसके गहने उतरवाए और कागज की पुड़िया में रखकर दे दिए। उनसे भी ऐसा ही करने को कहा।
विज्ञापन

कागज की पुड़िया बनाकर दे दिया
सुनील कुमार ने हीरे सहित चार अंगूठी, चेन, सोने का कड़ा उतारा। एक बदमाश ने उन्हें लेकर कागज की पुड़िया बनाकर दे दिया। उन्हें स्कूटर की डिकी में रखवा दिया। दोनों चले गए। कुछ दूर चलने पर व्यापारी को शक हुआ। उन्होंने पुड़िया खोली तो उसमें जेवरात नहीं थे। पत्थर के दो टुकड़े और एक नकली चूड़ी रखी थी। उनके होश उड़ गए। व्यापारी ने बताया कि जेवरात दस तोले सोने के थे। हीरे की अंगूठी भी थी। इनकी कीमत तकरीबन पांच लाख रुपये है। राहगीर भी उनका साथी ही लग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमला नगर में वारदात से सनसनी
कमला नगर में व्यापारी के साथ वारदात से सनसनी फैल गई। भाजपा नेता श्रषि अग्रवाल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से बात की। घटना के खुलासे के लिए कहा। उनका कहना है कि क्षेत्र में पहले भी वारदात हो चुकी हैं। त्योहार पर टप्पेबाज सक्रिय हैं। उधर, पुलिस ने क्षेत्र में स्मार्ट सिटी क कैमरेदेखे। तीन स्थानों पर ही कैमरे चलते मिले। थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद पटेल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

दिवाली पर भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारी की बेटी से मोबाइल लूट
आवास विकास कॉलोनी स्थित करकुंज मार्ग पर गुरुवार को दिवाली मिलने परिचित के घर आईं भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष अलका अग्रवाल की बेटी शुभि बंसल से बाइकर्स गैंग ने मोबाइल लूट लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। अलका अग्रवाल संजय प्लेस स्थित विमल टावर में रहती हैं। उन्होंने बताया कि वह दिवाली मिलने परिचित कार्यकर्ता के घर आई थीं। बेटी शुभि भी साथ थी। वह परिचित के घर से किसी काम से करकुंज मार्ग पर अकेले आई थीं। पैदल जाते समय मोबाइल पर बात करने लगीं। तभी बाइक पर पीछे से दो बदमाश आए। एक ने झपट्टा मारकर शुभि के हाथ में लगा मोबाइल लूट लिया। इसके बाद सेक्टर दस की तरफ भाग गए।

उन्होंने शोर मचाया, लेकिन बदमाश पकड़े नहीं जा सके। घटना की जानकारी पर भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंच गईं। अलका अग्रवाल ने थाना में तहरीर दी। पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो संदिग्धों को भी पकड़ा। उनसे पूछताछ की। मगर, मोबाइल लूटने वालों के बारे में जानकारी नहीं मिली। उधर, मोबाइल में पदाधिकारी की दुकान से संबंधित दस्तावेज थे। 

गोवर्धन पूजा: गिरिराज परिक्रमा मार्ग पर उमड़ा भक्तों का रेला, राधे-राधे के जयकारों से गूंजी ब्रजभूमि
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed