फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra: बदमाशों ने दिनदहाड़े सराफ की दुकान में की लाखों की लूट, ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां,  चार लोग घायल

Sat, 21 Jan 2023 04:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 Jan 2023 04:11 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Miscreants looted lakhs of rupees in Saraf shop by firing bullets in Agra
मौके पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

आगरा में दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियारों के बल पर दहशत फैला दी। वह एक सराफ की दुकान पर घुसे और लाखों की लूट को अंजाम दिया। विरोध करने पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान गोली लगने से 4 लोग घायल हो गए। 



घटना लोहा मंडी थाना क्षेत्र के नौबस्ता बजारा की है। यहां शनिवार दोपहर दिनदहाड़े घने बाजार में बदमाशों ने फायरिंग करके दहशत फैला दी। बदमाशों ने सराफ की दुकान में लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय सराफ की दुकान पर दो महिलाएं मौजूद थीं। इसी समय एक बदमाश दुकान के अंदर आया जबकि दूसरा दुकान के बाहर खड़ा था। दुकान के अंदर घुसे बदमाश ने सोनें की छह चेन छीन लीं और भागने लगे। 



इस पर व्यापारी सोनू अग्रवाल ने शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार दौड़े। बदमाश का साथी 50 मीटर की दूरी पर पल्सर बाइक लेकर खड़ा हुआ था। दोनों उस पर बैठकर भागने लगे। व्यापारियों ने पकड़ने का प्रयास किया तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाना शुरू कर दिया। 

इसमें 4 लोग घायल हो गए। गोली चलने से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। शटर गिरने लगे। सूचना पर पुलिस बल पहुंच गई। लेकिन, तब तक बदमाश राजा मंडी मार्ग होते हुए भाग निकले। पुलिस ने पहुंचकर व्यापारी से बात की। घेराबंदी करने पर भी बदमाश हाथ नहीं आ सके।

Miscreants looted lakhs of rupees in Saraf shop by firing bullets in Agra
पुलिस कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर ली जानकारी - फोटो : अमर उजाला
घटना की सूचना पर पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह, अपर आयुक्त केशव चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों से बात करके घचना की जानकारी ली। घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पुलिस की गश्त नहीं रहती है। इस वजह से वारदात हुई है।
Miscreants looted lakhs of rupees in Saraf shop by firing bullets in Agra
सीसीटीवी में कैद बदमाश - फोटो : अमर उजाला
वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों का सीसीटीवी भी सामने आया है। इस दौरान लोगों ने उनका पीछा किया तो उन्होंने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इससे बाजार में दहशत का माहौल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Miscreants looted lakhs of rupees in Saraf shop by firing bullets in Agra
गोली लगने घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों द्वारा फायरिंग करने की घटना में स्थानीय निवासी शरीफ घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है। उसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर परिजन भी बेटे का हाल जानने अस्पताल पहुंच गए। 
विज्ञापन
Miscreants looted lakhs of rupees in Saraf shop by firing bullets in Agra
गोली लगने से घायल सोनू - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों की गोली लगने से धनौली निवासी सोनू बघेल घायल हो गया। वह एक दूध की दुकान पर काम करता है। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आयुक्त घायलों का हाल जानने के अस्पताल पहुंचे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed