फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   miscreants looted car in etah

एटा में बदमाशों ने लूटी कार: आगरा से किराये पर लाए थे, चालक को पीटा, जंगल में फेंककर हुए फरार

Sat, 25 Dec 2021 11:56 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Dec 2021 11:56 AM IST
सार

एटा जनपद में दो बदमाशों ने शुक्रवार रात को कार लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित चालक ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
miscreants looted car in etah
अपराध

विस्तार

एटा जनपद के थाना निधौलीकलां क्षेत्र में शुक्रवार रात को बदमाश कार लूटकर ले गए। कार चालक की पिटाई कर उसे जंगल में फेंक दिया। पीड़ित चालक ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि आगरा में बस अड्डे से दो बदमाश अवागढ़ आने लिए कार किराये पर लेकर आए थे। 

विज्ञापन


पीड़ित कार चालक का नाम दिनेश है। वह हाथरस के सादाबाद का रहने वाला है। दिनेश ने बताया कि आईएसबीटी आगरा से दो युवकों ने एटा के अवागढ़ क्षेत्र के गांव भूड़गड्ढा जाने के लिए किराये पर कार तय की थी। दोनों युवकों ने निधौलीकलां क्षेत्र के गांव गहराना के पास गाड़ी रुकवा ली। 
विज्ञापन


चालक को पीटा
दोनों बदमाशों ने दिनेश को कार से उतार दिया। विरोध करने पर उसे पीटा और जंगल में फेंककर कार लेकर फरार हो गए। कार में मोबाइल रखा था, उसे भी बदमाश ले गए। पीड़ित चालक ने किसी दूसरे के मोबाइल से कॉल कर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जलेसर इरफान नासिर खान ने बताया कि कार चालक की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के जिलों को सूचित कर कार और बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed