{"_id":"61c6b9a7ff606a449a47d3cc","slug":"miscreants-looted-car-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में बदमाशों ने लूटी कार: आगरा से किराये पर लाए थे, चालक को पीटा, जंगल में फेंककर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में बदमाशों ने लूटी कार: आगरा से किराये पर लाए थे, चालक को पीटा, जंगल में फेंककर हुए फरार
Sat, 25 Dec 2021 11:56 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
अमर उजाला नेटवर्क, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:56 AM IST
सार
एटा जनपद में दो बदमाशों ने शुक्रवार रात को कार लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित चालक ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
अपराध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जनपद के थाना निधौलीकलां क्षेत्र में शुक्रवार रात को बदमाश कार लूटकर ले गए। कार चालक की पिटाई कर उसे जंगल में फेंक दिया। पीड़ित चालक ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया गया कि आगरा में बस अड्डे से दो बदमाश अवागढ़ आने लिए कार किराये पर लेकर आए थे।
विज्ञापन
पीड़ित कार चालक का नाम दिनेश है। वह हाथरस के सादाबाद का रहने वाला है। दिनेश ने बताया कि आईएसबीटी आगरा से दो युवकों ने एटा के अवागढ़ क्षेत्र के गांव भूड़गड्ढा जाने के लिए किराये पर कार तय की थी। दोनों युवकों ने निधौलीकलां क्षेत्र के गांव गहराना के पास गाड़ी रुकवा ली।
विज्ञापन
चालक को पीटा
दोनों बदमाशों ने दिनेश को कार से उतार दिया। विरोध करने पर उसे पीटा और जंगल में फेंककर कार लेकर फरार हो गए। कार में मोबाइल रखा था, उसे भी बदमाश ले गए। पीड़ित चालक ने किसी दूसरे के मोबाइल से कॉल कर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सीओ जलेसर इरफान नासिर खान ने बताया कि कार चालक की तहरीर के आधार पर अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आसपास के जिलों को सूचित कर कार और बदमाशों की खोजबीन की जा रही है।