मथुरा में दिनदहाड़े 1.05 करोड़ की लूट: पुलिस चौकी से 50 मीटर दूरी पर हुई वारदात, लुटेरे फरार
हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस चौकी के पास दिनदहाड़े बुलियन कारोबारी के रिश्तेदार से 1.05 करोड़ रुपये लूट लिए। इसके बाद आसानी से फरार हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कारोबारी का रिश्तेदार यह राशि स्टेट बैंक में जमा कराने जा रहा था। लूट की घटना से सनसनी फैल गई। आईजी आगरा नवीन अरोड़ा और एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर मौके पर पहुंचे और अधीनस्थ अफसरों को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए।
थैले में रखे थे रुपये
शहर के मंडीरामदास की गली रामपाल निवासी राजकुमार अग्रवाल (राजू रद्दी) का बुलियन कारोबार है। शनिवार और रविवार को कारोबार से एकत्र हुए रुपयों को रामपाल का साला अंकित बंसल निवासी गणपति एंक्लेव सरस्वती कुंड स्कूटी से 1.05 करोड़ रुपये थैले में लेकर स्टेट बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था।
लूट की सूचना पर आईजी व एसएसपी समेत पुलिस के अफसर पहुंच गए। लुटेरों की तलाश में पूरे जिले मे नाकाबंदी कर गहन तलाशी अभियान चलाया गया लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं मिला। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि 10 टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही लूट की वारदात का खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:
प्रेमी को दी तालिबानी सजा: बेरहमी से पिटाई कर मरणासन्न अवस्था में फेंका, प्रेमिका के परिजनों ने धोखे से था बुलाया