फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   misbehaved at Taj Mahal With Thailand tourist complaint to tourism police

ताजमहल में फोटो खींचने के नाम पर थाईलैंड की पर्यटक से बदसलूकी, पर्यटन पुलिस से शिकायत

Wed, 23 Oct 2019 12:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 23 Oct 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
misbehaved at Taj Mahal With Thailand tourist complaint to tourism police
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल के रॉयल गेट पर मंगलवार दोपहर को थाईलैंड की पर्यटक मय्यानन से फोटोग्राफरों ने बदसलूकी कर दी। फोटोग्राफरों ने उनसे फोटो खिंचवाने के लिए कहा था। उन्होंने मना कर दिया। इस पर वे दबाव बनाने लगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: स्मृति दिवस पर शहीद की पत्नी बोलीं, स्कूल में नौकरी दिला दो, नम आंखों से दी श्रद्घांजलि
विज्ञापन


यह देख उनके गाइड कुर्बान अहमद ने फोटोग्राफर से कहा कि वो सैलानी को परेशान न करें। इस पर फोटोग्राफरों ने उनसे भी बदसलूकी की। इसकी शिकायत पर्यटन थाना पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: ताजमहल पर सैलानी परेशान, सर्वर फेल होने से नहीं मिली टिकट, लगी लंबी कतारें

मय्यानन भारतीय संस्कृति से प्रभावित होकर आने वाले पर्यटकों में से हैं। उन्होंने साड़ी पहन रखी थी। दिल्ली घूमने के बाद आगरा आईं थीं। ताज महल में जब रायल गेट पर फोटोग्राफरों से उन्होंने अपने फोटो खिंचवाने के मना कर दिया, तो भी वे माने नहीं और सेंट्रल टैंक तक पीछा करते रहे।
 

गाइड ने पहले ताज में ही संरक्षण सहायक अंकित देव को लिखित शिकायत की। इसमें तीन फोटोग्राफरों के नाम हैं राजू, केशव और मनीष। इसके बाद फोन से इसकी सूचना पर्यटन पुलिस को दी गई।

ये भी पढ़ें: ऐसे पार करते हैं भारत की सीमा, पकड़े गए बांग्लादेशियों से मिले घुसपैठ के 'अहम सुराग'

पुलिस के पहुंचने से पहले ही फोटोग्राफर वहां से जा चुके थे। मय्यानन भी ताजमहल की खूबसूरती में खो गईं। उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed