Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Minor from the same village confessed to murder of an eight-year-old girl in Agra

मुंह में ठूंसा था नमकीन का पैकेट-कागज: दिवाली पर बोरे में मिली थी 8 साल की बच्ची की लाश, नाबालिग निकला कातिल

Sun, 03 Nov 2024 03:13 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Nov 2024 03:13 AM IST
सार

पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बालिका आखिरी बार जिस कैमरे में कैद हुई थी उसमें बालिका के पीछे गांव का 17 साल का किशोर दिखा। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया। उसने झूठ बोला।

विज्ञापन
Minor from the same village confessed to murder of an eight-year-old girl in Agra
घटना के बाद मौके जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा स्थित मलपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में दिवाली की शाम आठ वर्षीय बालिका की हत्या में गांव का ही एक नाबालिग शक के दायरे में आया है। पुलिस के मुताबिक, उसने हत्या करना कबूल भी कर लिया है। हालांकि वजह नहीं बताई है। पुलिस अब कड़ियां जोड़ते हुए साक्ष्य जुटा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

गुरुवार शाम बालिका घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। परिजन ने मलपुरा पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार की सुबह दक्षिणी बाईपास के पास झाड़ियों में बंद बोरे में बालिका का शव मिला था। ग्रामीणों ने वारदात के विरोध में दक्षिणी बाईपास पर चार घंटे तक जाम भी लगाया। बालिका के मुंह में नमकीन का पाउच और कागज ठूंसा गया था। गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए पांच टीमें लगी थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। बालिका आखिरी बार जिस कैमरे में कैद हुई थी उसमें बालिका के पीछे गांव का 17 साल का किशोर दिखा। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया। उसने झूठ बोला। मानने को तैयार नहीं था कि शाम को बालिका उसे मिली थी। फुटेज दिखाने पर हत्या की बात कबूल की। मगर, वजह नहीं बता रहा है। उससे पूछताछ जारी है। पुलिस फॉरेंसिक साक्ष्य संकलित करने में जुटी है।

विज्ञापन

कमीज में छिपाकर लाया था बोरा
पुलिस अनुमान लगा रही है कि हत्या की दो वजहों में से कोई एक वजह है। बालिका ने कुछ ऐसा देख लिया था, जिसका खुलासा आरोपी को मुसीबत में डाल देता। इसी वजह से उसने बालिका को मार डाला। यदि यह वजह नहीं है तो बालिका को उसने गलत नीयत से पकड़ा होगा। हालांकि यह वजह होने की पुलिस को कम ही संभावना है। आरोपी अपनी कमीज के अंदर बोरा छिपाकर लाया था। इससे लगता है उसने पहले से ही हत्या करने की सोच रखी थी। डीसीपी सिटी ने बताया कि रविवार को हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed