फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mini riverfront to be built at Hathighat and Balkeshwar landscaping work started

यमुना व्यू प्वाइंट: हाथीघाट और बल्केश्वर पर बनेगा मिनी रिवरफ्रंट, लैंड स्केपिंग का काम हुआ शुरू

Tue, 19 Dec 2023 10:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Dec 2023 10:07 PM IST
सार

नगर निगम यमुना आरती स्थल पर सुंदरीकरण के बाद हाथीघाट से लेकर यमुना व्यू प्वाइंट तक हरियाली और लैंड स्केपिंग का काम कराएगा। इसमें कच्चे पाथवे और लाइटिंग कराई जाएगी और 12 प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे।

 

विज्ञापन
Mini riverfront to be built at Hathighat and Balkeshwar landscaping work started
मिनी रिवरफ्रंट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में यमुना किनारे पर नगर निगम की ओर से हाथीघाट और बल्केश्वर पर मिनी रिवरफ्रंट बनाने वाला है। बुधवार को हाथीघाट पर स्ट्रेची ब्रिज से लेकर नए पुल के बीच लैंड स्केपिंग और पार्क का काम शुरू कराया जाएगा। बल्केश्वर घाट पर 400 मीटर का नया घाट बनाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि नगर निगम यमुना आरती स्थल पर सुंदरीकरण के बाद हाथीघाट से लेकर यमुना व्यू प्वाइंट तक हरियाली और लैंड स्केपिंग का काम कराएगा। इसमें कच्चे पाथवे और लाइटिंग कराई जाएगी और 12 प्रजातियों के पौधे लगाए जाएंगे। बुधवार को लैंड स्केपिंग और पार्क के काम को शुरू कराया जाएगा। यमुना नदी की तलहटी और किनारों की सफाई के लिए नगर निगम पहले ही 30 सफाई कर्मचारी लगा चुका है, जो नियमित सफाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यमुना नदी के किनारे हाथीघाट के साथ बल्केश्वर पर नये घाट का निर्माण किया जाएगा। यहां 400 मीटर का घाट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  यूपी: आगरा में प्लॉट खरीदने से पहले जरा सोच लें...इस कॉलोनी पर चला बुलडोजर; एडीए के प्रवर्तन दल ने की कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन



पाथवे, स्ट्रीट फर्नीचर, टायलेट और लाइटिंग होगी
नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने बताया कि यमुना किनारे घाटों पर पौधारोपण किया जाएगा। हरियाली विकसित की जाएगी। डूब क्षेत्र और सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन का पालन करते हुए हैं पाथे वे, लोगों के लिए स्ट्रीट फर्नीचर आदि की व्यवस्था होगी। उपयुक्त स्थल पर टायलेट की व्यवस्था दी जाएगी। इसके साथ विद्युत सजावट की जाएगी।

ये भी पढ़ें -   दोस्तों की घिनौनी करतूत: न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर किया ब्लैकमेल, हड़प लिए 1.80 लाख रुपये; दर्ज हुआ मुकदमा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed